img-fluid

हरदा हॉस्टल में छात्राओं के बीच मारपीट, सीनियर-जूनियर में हुआ विवाद, कई छात्राएं घायल

July 23, 2026

हरदा। हरदा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास (Government Post-Matric Girls’ Hostel) में वार्डन को लेकर चल रहा विवाद बुधवार रात हिंसक हो गया। रात करीब 10 बजे सीनियर और जूनियर छात्राओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे में कई छात्राएं घायल हो गईं, जबकि कुछ छात्राएं बेहोश होने पर जिला अस्पताल ले जाई गईं।

जानकारी के अनुसार, छात्रावास की वार्डन भावना यादव को हटाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। कुछ छात्राएं भोजन, पानी और साफ-सफाई की समस्याओं सहित अन्य शिकायतें लेकर जनसुनवाई में कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मिल चुकी हैं। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर वार्डन भविष्य खराब करने की धमकी देती हैं। वहीं बड़ी संख्या में छात्राएं वार्डन के समर्थन में भी सामने आई हैं।


  • आरोप है कि वार्डन का पक्ष लेने पर जूनियर छात्राओं के साथ सीनियर छात्राओं ने मारपीट की। कुछ कॉलेज छात्राएं वार्डन से अभद्र व्यवहार कर रही थीं, विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। बहरहाल वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। जिसमें कुछ छात्राओं के द्वारा हॉस्टल के गेट कूदने की बातें भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जिम जाने और निजी नौकरी के कारण देर रात छात्रावास लौटने को लेकर वार्डन द्वारा टोके जाने से विवाद शुरू हुआ था। आदिम जाति कल्याण विभाग के डीओ प्रमोद माथुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    Share:

  • शुक्रवार का राशिफल

    Fri Jul 24 , 2026
    युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 05.34, सूर्यास्त 06.56, ऋतु – वर्षा आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी, शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष- सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved