
नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने भारतीय बाजार में अपनी नई Mercedes-AMG E 53 Hybrid लॉन्च कर दी है। प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक से लैस यह हाई-परफॉर्मेंस सेडान पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर, दोनों की ताकत के साथ आती है। कंपनी ने E 53 नेमप्लेट की वापसी करते हुए इस मॉडल को स्टैंडर्ड ई-क्लास और टॉप AMG मॉडल्स के बीच पेश किया है।
इतनी है कीमत
नई Mercedes-AMG E 53 Hybrid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.45 करोड़ रुपये रखी गई है। वहीं इसके Racing Edition की कीमत 1.48 करोड़ रुपये तय की गई है। यह मॉडल वैश्विक बाजार में पहले ही लॉन्च हो चुका था और अब भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
दमदार इंजन और हाइब्रिड तकनीक
कार में 3.0-लीटर इनलाइन 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MATIC+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा इसमें 21.2 kWh बैटरी पैक से जुड़ी इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलती है, जिससे यह प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम कुल 585 हॉर्सपावर और 750 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है।
4 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार
यह हाई-परफॉर्मेंस सेडान महज 4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं Racing Edition में मिलने वाले AMG Driver Package के साथ इसकी टॉप स्पीड 280 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है।
लग्जरी फीचर्स से लैस
नई Mercedes-AMG E 53 Hybrid में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं-
AMG स्पोर्ट्स सीट्स और पावर्ड फ्रंट सीट्स
AMG स्टीयरिंग व्हील
12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
14.4 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Burmester प्रीमियम साउंड सिस्टम
पैनोरमिक सनरूफ
एम्बिएंट लाइटिंग
वायरलेस चार्जिंग
वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
360-डिग्री कैमरा
मल्टीपल एयरबैग्स
20 इंच के अलॉय व्हील्स
नई Mercedes-AMG E 53 Hybrid उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो रोजमर्रा के उपयोग के साथ-साथ स्पोर्ट्स कार जैसी परफॉर्मेंस और आधुनिक हाइब्रिड तकनीक का अनुभव चाहते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved