img-fluid

झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके

July 25, 2026

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे (Resignations) के बाद जंतर मंतर पर जश्न का माहौल है। जंतर मंतर पर आंदोलन के प्रमुख चेहरे अभिजीत दीपके (Abhijeet Deepke) ने मंच से इसका ऐलान किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दीपके ने जश्न के बीच लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कर दिखाया। लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते थे। लेकिन हमने कर दिखाया।


  • दीपके ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। हमने कर दिखाया। यह क्या कहते थे…. क्या कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हम कहना चाहते हैं। कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। यह उन सभी बच्चों के लिए है, जिनकी जिंदगी नीट पेपर लीक की वजह से गई थी।” इसके बाद अभिजीत दीपके ने एक के बाद एक सभी छात्रों के नाम पढ़े।

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने कहा कि यह इस्तीफा सबूत है कि अगर जनता डरे नहीं और सरकार के सामने झुके नहीं। तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं। हमें डरने की जरूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अब हमारी दो मांगे अभी भी बाकी हैं। नीट पेपर लीक के बाद जिन बच्चों ने आत्महत्या की थी उनके परिवारों के एक-एक करोड़ रुपए का हर्जाना दिया जाना चाहिए। और दूसरी मांग है कि 20 जुलाई को जिन पुलिसवालों ने गुंड़ों की तरह व्यवहार किया था। उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जाना चाहिए। ताकि उन्हें एहसास हो की कॉकरोचों से पंगा नहीं लेना चाहिए।”

    Share:

  • ब्रेकिंग: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जंतर-मंतर पर धरने के 36वें दिन बड़ा फैसला

    Sat Jul 25 , 2026
    नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan) ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भेज दिया है. NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved