img-fluid

इंडोनेशिया में नाव लापता, 11 यूरोपीय पर्यटक थे सवार; बड़े स्तर पर तलाश अभियान जारी

July 25, 2026

पालू। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास एक स्पीडबोट के लापता होने के बाद बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस स्पीडबोट में 11 यूरोपीय पर्यटक और दो स्थानीय चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अब तक नाव या उसमें सवार लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अधिकारियों के मुताबिक, स्पीडबोट शुक्रवार सुबह तंजुंग उनाउना रीजेंसी से गोरोंटालो प्रांत के मारिसा बंदरगाह के लिए रवाना हुई थी। हालांकि, तय समय तक नाव अपने गंतव्य पर नहीं पहुंची। गोरोंटालो प्रांत के खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख हेरियांतो ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:40 बजे एक स्थानीय टूर गाइड ने स्पीडबोट के लापता होने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद रात में ही खोज अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘जब दोपहर तक स्पीडबोट अपने गंतव्य पर नहीं पहुंची तो चिंता बढ़ गई। हमने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक नाव या उसमें सवार लोगों का कोई पता नहीं चला है’।


  • इंडोनेशियाई अधिकारियों के अनुसार स्पीडबोट में एक चेक गणराज्य का नागरिक, एक बेल्जियम का नागरिक, पांच नीदरलैंड के नागरिक, तीन जर्मन नागरिक, एक फ्रांसीसी महिला और दो इंडोनेशियाई चालक दल के सदस्य सवार थे।

    राहत एवं बचाव दल ने टोमिनी खाड़ी और आसपास के करीब 300 वर्ग समुद्री मील क्षेत्र में खोज अभियान चलाया है। तलाश के लिए कई बचाव दल, थर्मल इमेजिंग ड्रोन और गोताखोरों की टीमों को लगाया गया है। खोज अभियान नाव के संभावित मार्ग को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है।

    मौसम विभाग ने क्षेत्र में सामान्य तौर पर साफ मौसम का अनुमान जताया है, लेकिन समुद्र में तेज हवाओं और करीब 2.5 मीटर ऊंची लहरों के कारण बचाव अभियान में कठिनाई आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद लापता पर्यटकों और चालक दल की तलाश लगातार जारी है।

    Share:

  • शराबी ने थाने से उड़ाई पुलिस की बोलेरो, आठ लोगों को रौंदा; अब टीआई ने तोड़ी चुप्पी

    Sat Jul 25 , 2026
    पन्ना। पन्ना जिले के रैपुरा थाने में बुधवार 22 जुलाई को हुई घटना को लेकर आखिरकार थाना प्रभारी स्मिता सिंह बघेल ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूरा घटनाक्रम स्पष्ट किया। थाना प्रभारी ने लापरवाही के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि थाने की शासकीय कार क्रमांक एमपी-03 ए-2067 में चाबी नहीं लगी थी। उन्होंने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved