img-fluid

आज समसप्तक राजयोग में मनाई जा रही आषाढ़ पूर्णिमा…. इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

July 29, 2026

नई दिल्ली। देशभर में आज आषाढ़ पूर्णिमा (Ashadh Purima 2026) मनाई जा रही है और इस पूर्णिमा (Purima) को आज बहुत ही विशेष माना जा रहा है. दरअसल, इस शुभ दिन ग्रहों के राजा सूर्य (Sun), देवगुरु बृहस्पति (Jupiter) और मन के कारक चंद्रमा (Moon) के बीच महासंयोग यानी समसप्तक योग (Samsaptak Yoga) का निर्माण हो रहा है. पूर्णिमा के दिन सूर्य और गुरु दोनों कर्क राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा ठीक सामने मकर राशि में मौजूद होंगे. इस स्थिति के कारण एक ही दिन सूर्य-चंद्र और गुरु-चंद्र के बीच शक्तिशाली समसप्तक योग बनेगा. ग्रहों की इस दुर्लभ स्थिति से कुछ खास राशियों की किस्मत चमकने वाली है. आइए जानते हैं कि इस आषाढ़ पूर्णिमा पर बन रहे इन दिव्य योगों से किन-किन राशियों को बंपर लाभ मिलने जा रहा है।


  • मेष राशि (Aries)
    मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से वरदान साबित होगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है. नए व्यापारिक सौदे होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

    कर्क राशि (Cancer)
    कर्क राशि में ही सूर्य और गुरु की युति रहेगी, जिससे इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास चरम पर होगा. समाज में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आपके निर्णय और कार्यशैली की सराहना होगी. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है.

    तुला राशि (Libra)
    तुला राशि वालों के लिए यह महासंयोग भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आएगा. नया वाहन या मकान खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

    मकर राशि (Capricorn)
    चंद्रमा के आपकी ही राशि में होने और सामने सूर्य-गुरु की दृष्टि पड़ने से मकर राशि के जातकों को बहुमुखी लाभ होगा. साझेदारी के काम में बड़ा मुनाफा हो सकता है. नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए समय उत्तम है. भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे हर रुके हुए काम में गति आएगी।

    आषाढ़ पूर्णिमा पर अवश्य करें ये उपाय
    – पूर्णिमा की रात को दूध और गंगाजल मिले जल से चंद्रमा को अर्घ्य दें.
    – इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है.
    – जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या चने की दाल का दान करें. गुरु और सूर्य की कृपा से घर में समृद्धि आएगी।

    Share:

  • CWG 2026: हरजिंदर कौर और गुलवीर सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन... भारत की झोली में डाले दो सिल्वर मेडल

    Wed Jul 29 , 2026
    नई दिल्ली। ग्लासगो (Glasgow) कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में भारतीय एथलीटों (Indian athletes) का शानदार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर (Weightlifter Harjinder Kaur) और लंबी दूरी के रनर गुलवीर सिंह (Gulveer Singh) ने अपने-अपने मुकाबलों में सिल्वर मेडल जीते. वहीं, भारतीय बॉक्सरों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved