img-fluid

बुरहान वानी हिंसा में गंवाई थी आंखों की रोशनी, 10 साल बाद मिला इंसाफ

July 31, 2026

डेस्क: साल था 2016 का. कश्मीर घाटी के अशांत माहौल के दौरान शोपियां की बेटी इंशा मुश्ताक ने पैलेट गन के कारण अपनी आंखों की रोशनी गंवा दी थी. इंशा को करीब एक दशक बाद आखिरकार सरकारी सहायता और इंसाफ मिला है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने इंशा की वर्षों से अटकी पड़ी LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप को धरातल पर उतारने के लिए 41.16 लाख रुपये की शेष राशि मंजूर कर दी है. सरकार के इस फैसले से इंशा के स्वावलंबन और आत्मनिर्भर बनने के सपने को नई मजबूती मिली है.

सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री सतीश शर्मा ने कहा- सरकार ने इंशा मुश्ताक को उनकी LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप स्थापित करने के लिए आवश्यक 41,16,000 रुपये की बकाया राशि जारी करने का निर्णय लिया है. मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि “न्याय मिलने में भले ही वर्षों की देरी हुई, लेकिन सरकार ने न्याय से इनकार नहीं किया.” मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार पीड़ितों के पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है.


  • दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले स्थित सेडो इलाके की निवासी इंशा मुश्ताक को केंद्र सरकार की पुनर्वास योजना के तहत वर्ष 2018 में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप स्वीकृत की गई थी. आवंटन के बावजूद वित्तीय कमी और प्रशासनिक कारणों से यह डिस्ट्रीब्यूटरशिप सालों तक अधूरी पड़ी रही. अब उमर अब्दुल्ला सरकार द्वारा राशि जारी किए जाने से एजेंसी चालू हो सकेगी.

    जुलाई 2016 में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे. इसी दौरान अपने घर की खिड़की पर खड़ी इंशा मुश्ताक सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई पैलेट गन की चपेट में आ गई थीं. पैलेट लगने के कारण इंशा ने पूरी तरह से अपनी दोनों आंखों की रोशनी गंवा दी थी. वह कश्मीरी युवाओं पर पैलेट गन के घातक असर का एक बड़ा चेहरा बन गई थीं.

    आंखों की रोशनी जाने के बावजूद इंशा ने कभी हिम्मत नहीं हारी. भीषण हादसे और शारीरिक चुनौतियों के बाद भी इंशा ने अपनी पढ़ाई जारी रखी. वर्ष 2023 में इंशा मुश्ताक ने ओपन स्कूल के जरिए 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास की, जिसमें उन्होंने 500 में से 319 अंक हासिल कर मिसाल कायम की थी.

    Share:

  • इंदौर: युवक युवती का मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की

    Fri Jul 31 , 2026
    इंदौर। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ बेल्ट से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि मारपीट की घटना की किसी ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं की है पुलिस वायरल वीडियो की जांच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved