img-fluid

PM मोदी के कथित मॉर्फ्ड वीडियो मामले में Meta का पहला बयान, कहा- जांच एजेंसियों को दे रहे पूरा सहयोग

August 01, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से जुड़े कथित मॉर्फ्ड वीडियो (Morphed video) और आपत्तिजनक सामग्री के मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज होने के बाद फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी ने कहा है कि वह संबंधित जांच एजेंसियों के लगातार संपर्क में है और मामले की जांच में पूरा सहयोग कर रही है। इस बीच, हैदराबाद पुलिस ने मेटा इंडिया के प्रमुख समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेटा के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, “हम संबंधित एजेंसियों के संपर्क में हैं और मामले के समाधान में उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं।”

क्या है पूरा मामला?

मामला सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित तौर पर मॉर्फ्ड तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाने से जुड़ा है। शिकायत मिलने के बाद हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस ने यह कार्रवाई दो शिकायतों के आधार पर की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए ऐसा कंटेंट प्रसारित किया गया, जो सार्वजनिक व्यवस्था, देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए नुकसानदायक हो सकता है।



  • 20 सोशल मीडिया अकाउंट्स जांच के दायरे में

    शिकायत में पुलिस को करीब 20 फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जानकारी दी गई है। आरोप है कि इन अकाउंट्स से आपत्तिजनक और कथित रूप से मॉर्फ्ड सामग्री साझा की गई। शिकायतकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मामले में मेटा की भूमिका की भी जांच की मांग की है।

    एफआईआर दर्ज होने के बाद साइबर क्राइम पुलिस संबंधित अकाउंट्स, डिजिटल गतिविधियों और सामग्री के स्रोत की जांच कर रही है।

    सरकार ने भी Meta से मांगा स्पष्टीकरण

    इस मामले के समानांतर केंद्र सरकार ने भी मेटा से विस्तृत जवाब तलब किया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर पूरे घटनाक्रम पर नीतिगत और तकनीकी स्तर पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। अधिकारियों की बैठक अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है।

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि सरकार यह समझना चाहती है कि संबंधित सामग्री और प्लेटफॉर्म पर हुई कार्रवाई किन परिस्थितियों में हुई। उन्होंने कहा कि भारत अपनी चिंताओं से मेटा को सीधे अवगत कराना चाहता है और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी चाहता है।

    फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पर साझा की गई कथित मॉर्फ्ड सामग्री, उससे जुड़े अकाउंट्स तथा प्लेटफॉर्म की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं।

    Share:

  • भक्ति और संगीत का अद्भुत संगम, तीन मुस्लिम कलाकारों की रचना 'मन तड़पत हरि दर्शन को' आज भी लोगों की पहली पसंद

    Sat Aug 1 , 2026
    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा (Indian cinema)की सबसे बड़ी खूबसूरती greatest beauties)उसकी सांस्कृतिक विविधता cultural diversity)और साझा विरासत रही है। हिंदी फिल्मों में ऐसे कई भजन बने हैं जो केवल धार्मिक आस्था का माध्यम नहीं बल्कि संगीत और कला की अमूल्य धरोहर भी बन गए। इन्हीं कालजयी रचनाओं में फिल्म बैजू बावरा का प्रसिद्ध भजन मन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved