img-fluid

क्या आप भी Bad breath की समस्या से हैं परेशान, जानिए इससे बचने के उपाय

November 04, 2026

नई दिल्ली। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि जब किसी इंसान की सांसों से दुर्गंध (bad breath) आती है तो उसे कई बार लोगों के बीच असहज होना पड़ता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सांसों की दुर्गंध एक ऐसी समस्या है, जो पर्सनल हाइजीन (personal hygiene) से जुड़ी हुई है. इससे सेहत से सबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। खानपान का असर (effect of food) भी सासों की बदबू (Bad breath foods) से जुड़ा होता है. मेडिकल भाषा में सांसों की दुर्गंध को ‘हैलिटोसिस’ कहा जाता है। आइए इस खबर में हम इस समस्या के होने की वजह और इससे राहत दिलाने वाले फूड्स के बारे में जानेंगे।


  • सांसों की दुर्गंध बढ़ाने वाले फूड

    1. लहसुन-प्याज
    सांसो की दुर्गंध बढ़ाने वाले फूड्स में लहसुन और प्याज सबसे पहले आते हैं. क्योंकि इनमें सल्फर की मात्रा अधिक होती है, यही वजह है कि इसे खाने के तुरंत बाद ही इसका असर दिखाई देने लगता है. सल्फर हमारे खून में अवशोषित हो जाता है और सांस छोड़ने पर ये बाहर निकलता है, जिससे सांसों की दुर्गंध आती है. अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन कम कर दें।

    2. चीज का सेवन
    चीज भी मुंह की दुर्गंध के लिए जिम्मेदार हो सकता है. इसमें अमीनो एसिड होते हैं, जो मुंह में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले बैक्टीरिया के साथ मिलकर सल्फर कंपाउंड बनाते हैं. इनके रिएक्शन से हाइड्रोजन सल्फाइड भी बनता है, जिसे एक बहुत खराब दुर्गंध के लिए जाना जाता है. इसलिए आप डाइट में चीज को ज्यादा शामिल न करें।

    3.अल्कोहल और कॉफी
    अल्कोहल और कॉफी दोनों मुंह की बदबू को बढ़ाने काम करती हैं. खास बात ये भी है कि ये दोनों चीजें मुंह को डिहाइड्रेट करती हैं और इससे दुर्गंध वाले बैक्टीरिया पनपते हैं. शराब हमारे खून लंबे समय तक रहता है, इसलिए इसका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है।

    4. चीनी का अधिक सेवन
    चीनी भी मुंह की दुर्गंध के लिए जिम्मेदार होती है. ये मुंह में कैंडिडा यीस्ट का स्तर बढ़ाती है. शुगर की इस ज्यादा मात्रा को एक सफेद जीभ से पहचाना जा सकता है.

    सांसों की दुर्गंध दूर करने वाले फूड्स

    1.ग्रीन टी.
    सांसों की दुर्गंध दूर करने में ग्रीन टी मदद कर सकती है. ये एंटीऑक्सिडेंट देता है और इसमें नेचुरल कंपाउंड्स होते हैं जो सांसों की बदबू से लड़ते हैं।

    2.पुदीने की पत्तियां
    पुदीने की पत्तियां भी ताजी सांसों के लिए बेहतर विकल्प हैं. समें पाए जाने वाले नेचुरल केमिकल सांसों की बदबू के इलाज के रूप में काम करते हैं. इसे आप सलाद, पराठे में डालकर खा सकते हैं।

    3.लौंग है फायदेमंद
    लौं में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो एंटीबैक्टीरियल की तरह काम करते हैं. ताजी सांस के लिए खाना खाने के तुरंत बाद आप लौंग जरूर खाएं।

    4.डेंटल हाइजीन
    सांसों की बदबू दूर करने के लिए आप दिन में 2 बार ब्रश करें, माउथवॉश से कुल्ला करें और समय-समय पर फ्लॉसिंग करें. समस्या हल नहीं होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

    Share:

  • वजन घटाने डाइटिशियन से जानें फायदे और सेवन का तरीका

    Wed Nov 4 , 2026
    नई दिल्ली। जब भी बात वजन घटाने (Reduce weight) की होती है तो सबसे पहले दिमाग में सबसे पहले यह बात आती है कि इसकी शुरुआत कहां से करें? हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वेट लॉस का रूटीन आपकी रसोई से ही शुरू होता है. इसके लिए आपको हेल्दी और संतुलित डाइट (balanced diet) के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved