img-fluid

‘नाम पूछकर गोली मारी गई’, JK सरकार बोली- हाई अलर्ट के बाद भी कैसे हमला

August 01, 2026

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने दो गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बनाते हुए हत्या कर दी. सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत तमाम दलों के नेताओं ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए निंदा की है. साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं. वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है.

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें इसका बेहद अफसोस है. उन्होंने कहा कि हमें यह भी नहीं पता कि मजदूरों को किसने और कैसे मारा. उन्होंने कहा कि इस बात की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि कातिल कौन हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये सवाल भी उठाया कि जब हम राज्य का दर्जा मांगते हैं, तभी ऐसा क्यों होता है.

वहीं सीएम उमर ने कहा कि ये शर्मनाक बात है कि लोग जो बाहर से यहां रोजी रोटी कमाने और चैन की रोटी खाने आए थे उनको हमलावरों ने निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि पैसे देकर हम उनके परिवारों के दर्द को तो कम नहीं कर सकते लेकिन हम उनकी मदद करना चाहते हैं.

इधर कुलगाम आतंकी हमले पर उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने गंभीर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा जैसी संवेदनशील यात्रा चल रही है और पूरा सुरक्षा तंत्र हाई अलर्ट पर है तब आतंकवादी खुलेआम कैसे आए. उन्होंने कहा कि लोगों को निशाना बनाकर आतंकी फरार हो गए. उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस महानिदेशक (DGP) को देना चाहिए कि आखिर सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई.


  • इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री ने ये सवाल भी उठाया कि जब-जब जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने की मांग तेज होती है, तब-तब ऐसे आतंकी हमले क्यों सामने आते हैं. उन्होंने कहा कि इस पहलू की भी गंभीरता से जांच होनी चाहिए. उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से मांग की कि पूरे मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए, ताकि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच हो सके. उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि किसी से नाम या जाति पूछकर गोली मारी गई. सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर गोली चली ही क्यों और ऐसी घटना होने कैसे दी गई.ट

    वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुआ कायराना आतंकवादी हमला, जिसमें हमारे देश के दो मजदूरों की जान चली गई, बेहद दुखद है. मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. इस घिनौने हमले के लिए आतंकवादियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है’.

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने घटना की की निंदा करते हुए कहा ‘जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुआ कायराना आतंकवादी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. ईंट भट्ठे पर काम कर रहे दो मजदूरों की पहचान करके उनकी हत्या करना एक बेहद घिनौनी और अमानवीय हरकत है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है.पूरे देश की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए और आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए’.

    वहीं कुलगाम आतंकी हमले पर जम्मू-कश्मीर के वन मंत्री जावेद राणा ने कहा ‘मैं कुलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमले में मारे गए दोनों लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं’. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में है, इसलिए वो भारत सरकार से अपील करते हैं कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए.

    इधर मीरवाइज-ए-कश्मीर मौलवी मोहम्मद उमर फारूक ने कुलगाम में दो बाहरी मजदूरों की हत्या की निंदा की. उन्होंने कहा कि हिंसा से बचना चाहिए. उन्होंने इस हमले पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस्लाम हर बेगुनाह इंसान की जान की अहमियत को मानता है और बेगुनाह लोगों की हत्या की साफ तौर पर निंदा करता है. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से रोजी-रोटी कमाने आए गरीब मजदूरों को निशाना बनाना इस्लाम की शिक्षाओं और इंसानियत के मूल्यों के पूरी तरह खिलाफ है.

    Share:

  • मां ही बन गई कातिल… क्रूरता से की मासूम की हत्या, फिर पानी से भरे नीले ड्रम में फेंकी लाश

    Sat Aug 1 , 2026
    सीधी: जिस गोद में पनाह और हिफाजत की सबसे बड़ी उम्मीद होती है, जब वही कातिल बन जाए तो इंसानियत और रिश्तों पर से भरोसा उठने लगता है. मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने ‘मां’ जैसे दुनिया के सबसे पवित्र शब्द को कलंकित कर दिया है. जिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved