img-fluid

5 अगस्त को कॉकरोच जनता पार्टी की अहम बैठक, आगे की रणनीति पर होगा फैसला

August 02, 2026

छत्रपति संभाजीनगर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में आंदोलन चलाने वाली कॉकरोच जनता पार्टी की कोर कमेटी की अहम बैठक 5 अगस्त को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में होगी। बैठक में संगठन की आगे की रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के आवास पर आयोजित होगी। इसमें आंदोलन से जुड़े प्रमुख सदस्य हिस्सा लेंगे और पिछले आंदोलन के अनुभवों के साथ आगे की कार्ययोजना पर विचार करेंगे।


  • सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने चले करीब एक महीने लंबे आंदोलन के बाद संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों से कुछ समय परिवार के साथ बिताने को कहा था। साथ ही उन्हें छात्रों और स्वयंसेवकों से बातचीत कर उनके सुझाव जुटाने और 5 अगस्त की बैठक में उन्हें साझा करने के लिए कहा गया है। ये बैठक खत्म होने के बाद सीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। इसमें संगठन अपनी आगामी रणनीति और आगे होने वाले आंदोलनों या कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है।

    इस बीच, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में अपने आवास पर छात्रों, स्थानीय लोगों और आसपास के जिलों से आए आगंतुकों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के साथ फ्रेंडशिप डे भी मनाया।

    Share:

  • TMC के फ्रीज खातों को लेकर SC में कल सुनवाई, ED की रोक को ममता ने दी है चुनौती

    Sun Aug 2 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को तृणमूल कांग्रेस और उसकी राज्यसभा सांसद डोला सेन की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के दौरान पार्टी के तीन बैंक खातों को फ्रीज किए जाने की कार्रवाई को चुनौती दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक कॉज लिस्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved