img-fluid

81 प्री-प्राइमरी स्कूलों में बदइंतजामी, 2 हजार नौनिहालों का भविष्य दांव पर

November 14, 2026

जबलपुर। नौनिहालों को खेल-खेल में शिक्षा देने और निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे सरकारी प्री-प्राइमरी स्कूलों में अधूरी व्यवस्थाओं के बीच सवालों के घेरे में हैं। जिले के 81 स्कूलों में करीब 2 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं, लेकिन कई स्कूलों में न तो मोंटेसरी प्रशिक्षित शिक्षक हैं और न ही छोटे बच्चों की देखभाल के लिए सहायिकाएं। कहीं एक ही कमरे में पढ़ाई और खेलकूद की गतिविधियां चल रही हैं, तो कहीं बच्चों को शौचालय ले जाने के लिए अभिभावकों को बुलाना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल है कि जब बुनियादी इंतजाम ही पूरे नहीं हैं, तो नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित देखभाल कैसे मिलेगी?



  • फर्नीचर पहुंचा, लेकिन शिक्षक और सहायिकाएं नदारद
    योजना के तहत जिले के 81 प्री-प्राइमरी स्कूलों में करीब 2 हजार बच्चों ने प्रवेश लिया है। जरूरत के मुताबिक 162 प्रशिक्षित शिक्षकों और 81 सहायिकाओं की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन पदस्थापना और देखभाल की व्यवस्था अब तक पूरी नहीं हो सकी है। कुछ स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षकों को ही छोटे बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है।

    शौचालय जाने में भी परेशानी, अभिभावकों को बुलाने की नौबत
    कछपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में 19 बच्चे प्री-प्राइमरी में अध्ययनरत हैं। यहां अलग शिक्षक और सहायिका नहीं होने से बच्चों की देखभाल में परेशानी आ रही है। शौचालय जाने में असुविधा होने पर कई बार अभिभावकों को बुलाना पड़ता है। उत्कर्ष मॉडल स्कूल में करीब 38 बच्चों के लिए फर्नीचर तो उपलब्ध कराया गया, लेकिन अलग प्रशिक्षित शिक्षक और आया की व्यवस्था नहीं है। स्कूल से जुड़ी जानकारी के अनुसार, छोटे बच्चों की व्यक्तिगत देखभाल के अभाव में शिक्षकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    कहीं कमरों की कमी, कहीं गतिविधियों के लिए जगह नहीं
    धन्वंतरि नगर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में 20 बच्चों के लिए जगह की कमी बताई गई है। कमरों और शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों को एक साथ बैठाना पड़ता है। अन्य स्कूलों में भी सीमित जगह के कारण पढ़ाई, खेल और गतिविधि आधारित शिक्षण प्रभावित होने की आशंका है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved