img-fluid

ग्रेटर नोएडा: चिप फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

August 04, 2026

ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश (UP) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी (privately company) में भीषण आग (Massive fire) लगने से बड़ा हादसा हो गया. आग बुझाने के दौरान कंपनी की दीवार और लोहे का बीम गिरने से पांच फायरकर्मी (firefighters) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई. यह हादसा 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुआ.

पुलिस के अनुसार, ईकोटेक 3 में स्थित ILGIM कंपनी में रात करीब 3 बजे अचानक आग लग गई. इस कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक पीसीबी चिप बनाने का काम होता है. आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. फायर टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पाने का काम शुरू किया और कुछ ही समय में आग को बुझा लिया गया.


  • लेकिन आग बुझाने के इसी दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. कंपनी की साइड की एक दीवार और लोहे का एक बीम अचानक भरभराकर गिर पड़ा. इसकी चपेट में आने से पांच फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

    घायल होने वालों में मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार, मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह, फायरमैन अमित कुमार और फायरमैन रोहित यादव शामिल हैं. सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया.

    इलाज के दौरान डॉक्टरों ने फायरमैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाकी तीन घायल फायरकर्मियों की हालत को खतरे से बाहर बताया गया है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

    यह हादसा उन फायरकर्मियों की जान पर बन आया जो लोगों की जान और संपत्ति बचाने के लिए आग बुझाने में जुटे थे. इस घटना ने एक बार फिर आग बुझाने के दौरान फायर टीमों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    Share:

  • भारत के खिलाफ मैदान में उतरेंगे भारतीय मूल के नील पटेल, ऑस्ट्रेलिया U-19 टीम में चयन से चर्चा में युवा बल्लेबाज

    Tue Aug 4 , 2026
    नई दिल्ली ।भारतीय क्रिकेट (Indian cricket)की लोकप्रियता(popularity) पूरी दुनिया में फैली हुई है और भारतीय मूल(Indian origin) के कई खिलाड़ी अलग अलग देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर(international stage) पर अपनी पहचान बना रहे हैं। अब इसी सूची में एक नया नाम जुड़ गया है। भारतीय मूल के 16 वर्षीय बल्लेबाज नील पटेल को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved