
नई दिल्ली। E20 पेट्रोल के विरोध में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यालय से पीएम हाउस तक मार्च के लिए निकले। पुलिस ने केजरीवाल के साथ अन्य 100 लोगों को बीच रास्ते में ही रोक लिया। केजरीवाल अपने साथियों के साथ रोड पर ही धरने पर बैठ गए। पीएम हाउस की ओर जा रहे अरविंद केजरीवाल के काफिले को फिरोजशाह कोटला रोड पर रोका गया है।
अरविंद केजरीवाल के साथ मनीष सिसोदिया, संजय सिंह समेत कई अन्य आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद हैं। सभी लोग ई-20 पेट्रोल के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे आम आदमी पार्टी के कार्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक शांतिपूर्ण मार्च का नेतृत्व शुरू किया था। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि यह मार्च E20 पेट्रोल पॉलिसी को जबरदस्ती लागू करने के विरोध में किया जा रहा है।
मार्च शुरू करने पहले केजरीवाल ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो लाख से ज्यादा लोगों के पत्र सौंपेंगे। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर जनता पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने देश में E20 पॉलिसी लागू करने के विरोध में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर एक राष्ट्रीय टाउन हॉल कार्यक्रम किया था।
केजरीवाल ने इस मुद्दे पर केंद्र के सामने तीन मांगें रखीं थी
इसके साथ ही पूर्व सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की वजह से गाड़ियां खराब हो रही हैं। उनका माइलेज भी कम हो रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved