
राजपुरा: पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. चलती ट्रेन में भीषण आग लगने के बाद अंदर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया. कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच आग की चपेट में आ गए. ट्रेन के चलते समय आग लगने से यात्री सदमे में आ गए. कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर है. आग लगने के कारणों और नुकसान की सीमा को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है. आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया. फिलहाल मौके पर राहत बचाव टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. कुछ स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved