
नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार अगस्त 2026 ग्रह-नक्षत्रों (Planets and Nakshatra) के लिहाज से अहम रहने वाला है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा। इससे कुछ दिन पहले 20 अगस्त को शनि (Shani) अपनी चाल में बदलाव करते हुए रेवती नक्षत्र (Revati Nakshatra) के प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। रेवती 27वां और अंतिम नक्षत्र है, जिसके स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं।
शनि के रेवती नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह समय आर्थिक स्थिति में सुधार, करियर में तरक्की और लंबे समय से अटके काम पूरे होने के लिहाज से शुभ रह सकता है। आइए जानते हैं किन पांच राशियों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ने के साथ अनावश्यक खर्चों में कमी आने के योग हैं। परिवार में खुशहाली बनी रह सकती है और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी रह सकता है। कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना पूरी होने के योग बन सकते हैं। नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिलने से सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस दौरान भाग्य का साथ मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। पुराने कर्ज से राहत मिलने के साथ परिवार में कोई शुभ या मांगलिक आयोजन भी हो सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को उनकी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और उन्हें अपने काम में सफलता मिलने के योग बनेंगे। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और कई नए अवसर सामने आ सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved