img-fluid

आर प्रज्ञानानंदा ने रचा इतिहास, एक राउंड रहते ही बने सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज चैंपियन

August 07, 2026

डेस्क। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका में आयोजित ‘सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज’ शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। वे शुरुआत से ही टूर्नामेंट में सबसे आगे चल रहे थे। ब्लिट्ज राउंड के सेकंड-लास्ट मैच में उन्होंने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के साथ मैच ड्रॉ खेला, जिससे आखिरी मैच से पहले ही उनका चैंपियन बनना तय हो गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 35 में से सबसे ज्यादा 23.5 पॉइंट हासिल किए और अपने करियर की पहली ग्रैंड चेस टूर ट्रॉफी अपने नाम की। इस शानदार जीत के साथ उन्हें लगभग 48 लाख रुपये ($50,000) का इनाम और 13 अहम टूर्नामेंट पॉइंट्स मिले हैं।


  • प्रज्ञानानंदा पूरे पांच दिनों के इस टूर्नामेंट में लगातार पहले स्थान पर बने रहे। उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी सिंदारोव ने उन्हें आखिरी दिन तक कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय ग्रैंडमास्टर ने अपनी बढ़त हाथ से जाने नहीं दी। ब्लिट्ज राउंड के आखिरी 9 मैचों में उन्होंने 3 मैच जीते, 5 मैच ड्रॉ खेले और सिर्फ 1 मैच में हार का सामना किया। उन्होंने न केवल मुख्य ट्रॉफी अपने नाम की, बल्कि रैपिड और ब्लिट्ज दोनों ही कैटेगरी में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि स्कोर बोर्ड देखकर लगता है कि यह जीत बहुत आसान थी, लेकिन असल में ऐसा नहीं था। सिंदारोव ने मुझे अंत तक बहुत कड़ी चुनौती दी।

    Share:

  • स्पिन की तैयारी करने पहुंची टीम इंडिया के सामने बिछी घास वाली पिच, श्रीलंका में अभ्यास मैच से पहले खड़ा हुआ विवाद

    Fri Aug 7 , 2026
    नई दिल्ली। श्रीलंका(Sri Lanka) दौरे पर पहुंची भारतीय क्रिकेट(cricket team) टीम के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज(Test series) शुरू होने से पहले ही एक नया विवाद सामने आ गया है। भारत को 7 अगस्त से कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब(Nondescripts Cricket Club) यानी एनसीसी मैदान पर तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है लेकिन मुकाबले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved