img-fluid

मिशिगन में अब्दुल के बाद, भारतीय मूल के रंजीव ने भी रचा इतिहास

November 06, 2026

डेस्क: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों का राजनीतिक दबदबा लगातार बढ़ रहा है. अब इस कड़ी में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. भारतीय मूल के अमेरिकी नेता रंजीव पुरी ने मिशिगन की राजनीति में इतिहास रच दिया है. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता रंजीव पुरी को मिशिगन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का स्पीकर चुना गया है.

इसके साथ ही वो इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं. खास बात ये है कि जिस मिशिगन में अब्दुल ने अपनी जीत से रिकॉर्ड बनाया था, उसी राज्य में रंजीव पुरी ने भी एक नई उपलब्धि हासिल की है. पंजाबी प्रवासी परिवार में जन्मे रंजीव की ये सफलता न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि अमेरिका में रह रहे दक्षिण एशियाई लोगों के लिए भी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.


  • 42 वर्षीय रंजीव पुरी को गुरुवार को मिशिगन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का स्पीकर चुना गया. इसके साथ ही वो इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं. अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए रंजीव ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वो अपने सहयोगियों की ओर से मिले भरोसे और समर्थन के लिए आभारी हैं.

    पोस्ट में उन्होंने लिखा, वो मिशिगन के लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए राज्य के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं. उन्होंने सीनेट के नए मेजॉरिटी लीडर डैरिन कैमिलेरी और नवनिर्वाचित गवर्नर जोसलिन बेन्सन के साथ काम करने की भी बात कही. रंजीव पुरी का परिवार पंजाब से अमेरिका जाकर बसा था. उनके माता-पिता बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका आए थे.

    Share:

  • देशभर में जगमगाएँगे 75 हजार स्नेह दीप... आत्मनिर्भरता की अनूठी मिसाल बने दिव्यांग

    Fri Nov 6 , 2026
    नागदा। धनतेरस पर्व पर जब देशभर में हजारों घर स्नेह दीप की रोशनी से जगमगाएँगे, तब इन दीपकों को बनाने वाले दिव्यांगजनों के चेहरों पर भी आत्मनिर्भरता, सम्मान और खुशियों की अनूठी चमक दिखाई देगी। क्योंकि इन दीपक का निर्माण दिव्यांगजनों ने अपनी मेहनत से किया। इस मेहनत से प्राप्त आय से गुरुवार को स्नेह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved