img-fluid

अतीक के ढह चुके पुश्तैनी घर भी ले जाया जाएगा अबान का शव, आज पिता की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

August 08, 2026

प्रयागराज। माफिया से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (Aban Ahmed) को शनिवार को प्रयागराज (Prayagraj) के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम संस्कार (Funeral rites) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फिलहाल अबान का शव कसारी-मसारी के पास हटवा गांव में रखा गया है, जहां उसकी बुआ प्रवीन कुरैशी रहती हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग अंतिम दीदार के लिए पहुंचे।

अबान का शुक्रवार को झांसी में पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद शव हटवा गांव लाया गया। अब उसे कसारी-मसारी स्थित पैतृक कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। यहां पहले ही कब्र खोद दी गई है।

ढह चुके घर में अंतिम दीदार की तैयारी
सुपुर्द-ए-खाक से पहले अबान का शव कसारी-मसारी स्थित अतीक अहमद के उस पुश्तैनी घर की जगह पर ले जाया जाएगा, जिसे कुछ साल पहले प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया था। अब वहां सिर्फ मलबा और खाली जमीन बची है।

परिवार में किसी सदस्य की मौत होने पर शव को कब्रिस्तान ले जाने से पहले इस जगह पर रखने की परंपरा बताई जाती है। अप्रैल 2023 में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अतीक के बेटे असद अहमद का शव भी अंतिम संस्कार से पहले यहां लाया गया था। इस बार भी मलबे के बीच बची जमीन पर टेंट लगाया गया है और शव रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था की गई है। किसी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।


  • अतीक की कब्र के ठीक पास दफन होगा अबान
    कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक अहमद के पिता हाजी फिरोज अहमद, मां, खुद अतीक, उसके भाई अशरफ और बेटे असद अहमद दफन हैं। अबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है।

    जेल में बंद भाइयों को अंतिम संस्कार में आने की अनुमति
    अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके बड़े भाइयों अली और उमर को इलाहाबाद हाई कोर्ट से पैरोल मिली है। अली झांसी जेल में और उमर लखनऊ जेल में बंद है। अदालत ने निर्देश दिया है कि अंतिम संस्कार के बाद दोनों को पुलिस सुरक्षा में वापस संबंधित जेलों में पहुंचाया जाए। साथ ही उन्हें किसी सार्वजनिक सभा को संबोधित करने और मीडिया, सोशल मीडिया या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं होगी। दोनों को सिर्फ अंतिम संस्कार कराने वाले व्यक्ति, अपनी बुआ और भाई अहजम अहमद से बात करने की इजाजत दी गई है।

    झांसी में सड़क हादसे में हुई थी अबान की मौत
    अबान अहमद की मौत झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुए सड़क हादसे में हुई थी। दुर्घटना में अबान और उसके साथी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद सभी घायलों और मृतकों को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अबान और सोनू को मृत घोषित कर दिया। अबान अतीक अहमद के पांच बेटों में सबसे छोटा था।

    2023 में एनकाउंटर में मारा गया था असद
    अतीक के एक अन्य बेटे असद अहमद को अप्रैल 2023 में झांसी के पास पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया था। वह उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड था। उमेश पाल वर्ष 2005 में BSP विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह था। इसके कुछ दिन बाद 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाए जा रहे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

    Share:

  • ट्रंप 2.0 का बड़ा फैसला: रूस से तेल खरीदा तो अमेरिका लगाएगा 100% टैरिफ; भारत समेत 5 देश निशाने पर

    Sat Aug 8 , 2026
    नई दिल्ली. US सीनेट (अमेरिका की राज्यसभा) ने रूस (Russia) और उसके पेट्रोलियम उत्पादों के मुख्य खरीदारों (जैसे चीन (China) और भारत (India)) पर फाइन (Fine) लगाने वाले बिल को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी है. तर्क दिया गया कि इस तरह का व्यापार यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) को बढ़ावा देता है. इस बिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved