img-fluid

JPSC-JSSC धांधली मामला: ‘पुलिस से कोई झड़प न हो’, झारखंड विधानसभा घेराव से पहले छात्रों की एडवाइजरी

August 10, 2026

रांची. झारखंड (Jharkhand) में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों का आंदोलन जारी है. आंदोलन का आज 17वां दिन है. छात्र आज विधानसभा का घेराव (Assembly gherao) करने वाले हैं. इससे पहले छात्रों (Students) ने अपने साथियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में छात्रों को पुलिस या किसी भी सुरक्षा बल के साथ किसी भी झड़प से बचने (Avoid clashes) की सलाह दी गई.

छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट होने की अपील की गई है. विधानसभा की ओर बढ़ते समय यातायात बाधित न करने और राहगीरों व आम लोगों को परेशानी न होने देने को कहा गया है.


  • छात्रों को पुलिस या किसी भी सुरक्षा बल के साथ झड़प से बचने की सलाह दी गई है. अगर कोई व्यक्ति झड़प या हंगामा करता है तो उसका साथ न देने को कहा गया है. साथ ही किसी भी तरह की अराजकता से दूर रहने और ऐसी स्थिति में पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है. छात्रों से सरकार के सामने अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से रखने और प्रदर्शन के दौरान समझदारी व संयम बनाए रखने को कहा गया है. साथ ही छात्रों को किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है.

    मालूम हो, आज 10 बजे प्रदर्शनकारी छात्र झारखंड विधानसभा का घेराव करने वाले हैं. विधानसभा के आसपास के इलाकों में धारा 163 लगा दी गई है. इस मामले को लेकर सरकार और छात्रों में तीन दौर की लंबी बातचीत हुई. लेकिन JSSC CGL की परीक्षा और नियुक्तियों को लेकर सरकार और छात्रों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है. फिलहाल JPSC को भंग कर दिया है, इसके तीनों सदस्य इस्तीफा भी दे चुके हैं. झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य से 10 अगस्त को पूछताछ की जाएगी. छात्र मामले की CBI जांच की मांग कर रहे हैं.

    सीएम हेमंत सोरेन ने खुद छात्रों को चिट्ठी लिखकर भरोसा दिलाने की कोशिश की. सरकार का दावा है कि छात्रों की 98% मांगें मान ली गई हैं. इसके बावजूद कई मुख्य मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी.

    Share:

  • जंगल से ड्रोन दाग रहे हूती लड़ाके, सऊदी की तेल फैसिलिटी पर हमला, जारी किया वीडियो

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली। यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने सऊदी अरब (Saudi Arabia) और यमन के रणनीतिक इलाकों में किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों (Missile and drone attacks) का वीडियो जारी किया है। फुटेज में हूती लड़ाके खुले मैदानों और जंगलों के बीच से मिसाइल व ड्रोन लॉन्च करते दिखाई दे रहे हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved