img-fluid

BJP विधायक का दामाद निकला ‘र‍िक्की बहल’ से भी बड़ा ठग, 25 शादियों का दावा, ऐसे खुली पोल

August 10, 2026

नई दिल्ली। फिल्मों में प्रेम के नाम पर महिलाओं (Women) को ठगने (cheat) की कहानियां अक्सर देखने को मिलती हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में सामने आए एक मामले ने सबको हैरान कर दिया है। सीतापुर के सेवता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी (BJP MLA Gyan Tiwari) ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को शादी के बाद पता चला कि उसका पति बड़ा ठग है। विधायक के मुताबिक, आरोपी ने अलग-अलग महिलाओं को कथित तौर पर अपनी पहचान बदलकर शादी के जाल में फंसाया और उनसे पैसे ऐंठे।

रियल एस्टेट कारोबारी बनकर किया था रिश्ता
विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी के साथ एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रज्ञा की शादी वर्ष 2024 में प्रखर त्रिवेदी से हुई थी। रिश्ता तय होने के दौरान प्रखर ने खुद को मुंबई का बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी बताया था। विधायक के मुताबिक, शादी से पहले परिवार ने कई लोगों से प्रखर के बारे में जानकारी ली थी और सभी की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद विवाह तय किया गया। हालांकि, करीब ढाई साल बाद उसके अतीत और कथित गतिविधियों की जानकारी सामने आने लगी।


  • सोशल मीडिया से खुला कथित फ्रॉड का राज
    विधायक ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि प्रखर ने कथित तौर पर कई महिलाओं को अलग-अलग पहचान बताकर शादी के जाल में फंसाया। आरोप है कि शादी के बाद वह महिलाओं से बड़ी रकम लेता और फिर गायब हो जाता था। ज्ञान तिवारी का दावा है कि प्रखर ने अब तक 25 महिलाओं से शादी की है। हालांकि, इन सभी दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

    विधायक ने दर्ज कराया केस
    मामले में विधायक ने प्रखर त्रिवेदी और उसके पिता अनुज त्रिवेदी के खिलाफ रेउसा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। विधायक का कहना है कि बेटी के साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी मिलने के बाद वह उसे अपने साथ वापस ले आए। उन्होंने त्रिवेदी परिवार से सभी संबंध खत्म करने की बात भी कही है।

    परिवार सदमे में
    ज्ञान तिवारी ने कहा कि इस घटना से उनका परिवार गहरे सदमे में है। उनका कहना है कि बेटी की शादी से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल की गई थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की कथित असलियत सामने नहीं आ सकी। विधायक ने यह भी कहा कि इस मामले का उनकी सार्वजनिक छवि पर भी असर पड़ा है।

    Share:

  • रणबीर कपूर की रामायण और प्रभास की आदिपुरुष में विजुअल ट्रीटमेंट, किरदारों के लुक और पौराणिक प्रस्तुति का बड़ा अंतर

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली ।नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। फिल्म के सामने आए शुरुआती विजुअल्स के बाद इसकी तुलना 2023 में रिलीज हुई ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) से भी की जा रही है। दोनों फिल्मों की कहानी रामायण से जुड़ी है, लेकिन इनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved