img-fluid

लड़कियों पर विवादित बयान देने वाले टीजी मोहनदास हिरासत में….. जानें क्या थी टिप्पणी?

August 10, 2026

तिरुवनंतपुरम। राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (National Eligibility cum Entrance Test – NEET)- प्रश्नपत्र लीक (Question Paper Leak) के खिलाफ दिल्ली में हुए छात्रों के आंदोलन के बारे में एक यूट्यूब वीडियो में की गई टिप्पणियों के लिए रविवार को दक्षिणपंथी राजनीतिक टिप्पणीकार टी.जी. मोहनदास (T.G. Mohandas) को यहां मतनचेरी स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया। मामले की जांच कर रही तिरुवनंतपुरम साइबर थाने की एक टीम रविवार शाम को स्थानीय थाने के अधिकारियों के साथ मतनचेरी के निकट कुवप्पादम में स्थित मोहनदास के घर पहुंची।

वीडियो में मोहनदास ने कथित तौर पर कहा था कि दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन से रेप की घटनाएं बढ़ने की आशंका है। उन्होंने वीडियो में कथित तौर पर दावा किया था कि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की जाएगी, क्योंकि प्रदर्शन में शामिल लोग रेप को पसंद करते हैं और कुछ लड़कियां भी हैं, जो अपने रेप का आनंद लेतीं।


  • पुलिस ने कहा कि टीम के पहुंचने के समय मोहनदास घर पर ही थे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस टीम ने उनके यूट्यूब अकाउंट और वीडियो बनाने और अपलोड करने में इस्तेमाल किए गए डिजिटल उपकरण के बारे में जानकारी एकत्र की है। पुलिस सूत्रों ने कहा कि जांच के तहत मोहनदास से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। एक शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मोहनदास से यूट्यूब चैनल ‘पत्रिका’ पर अपलोड की गईं वीडियो का मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना और लोगों के बीच भय व अशांति उत्पन्न करना था।

    उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा था कि अगर उन्हें जिम्मेदारी दी जाती तो वह कर्फ्यू लगाने और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का आदेश देते और अगर प्रदर्शनकारी नहीं मानते तो वह गोली चलवा देते। उन्होंने यह दावा भी किया था कि भले ही इस दौरान कुछ लोग मर जाते या स्थायी रूप से अपंग हो जाते, लेकिन स्थिति कुछ ही घंटों में काबू हो जाती और शवों को अस्पताल भेज दिया जाता।

    Share:

  • राहुल गांधी ने फिर अमित शाह पर बोला हमला, कहा- छात्रों पर लाठियां-पैलेट गन चलीं.... आप एक शब्द नहीं बोले

    Mon Aug 10 , 2026
    नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर एक बार फिर निशाना साधा है। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा है कि 20 जुलाई को देश की राजधानी में छात्रों (Students) पर लाठियां चलीं। पैलेट गन चली, लेकिन आपने एक शब्द नहीं बोला। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved