img-fluid

MP : भोपाल के VVIP इलाके में BJP विधायक के बंगले पर चोरी…..नलों की टोटियां चुरा ले गए चोर

August 11, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के हाई सिक्योरिटी इला (High-security areas)के चार इमली में पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अजय विश्नोई (BJP MLA Ajay Vishnoi) के बंगले में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया. चोर बंगले के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और वहां से नलों की टोटियां चोरी कर ले गए. अजय विश्नोई का बंगला स्पेशल डीजी अजय शर्मा के घर के सामने स्थित है. ऐसे में हाई सिक्योरिटी इलाके में हुई इस चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस को उम्मीद है कि CCTV फुटेज के जरिए चोरों की पहचान हो सकती है।


  • फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है. हाई सिक्योरिटी जोन में बंगले के ताले टूटने और चोरों के अंदर घुसकर सामान चोरी कर ले जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    ADCP अनिल शर्मा ने बताया चार इमली क्षेत्र में पूर्व मंत्री के यहां चोरी हुई है. जांच में पता चला हैं कि टोंटियां चोरी हुई हैं. पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल मामला अभी दर्ज नहीं किया है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

    Share:

  • MP: डिंडोरी में तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में पहुंचा मलबा

    Tue Aug 11 , 2026
    डिंडौरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडौरी जिले (Dindori district) के मेंहदवानी जनपद क्षेत्र में धमनी से कुसेरा के बीच करीब तीन साल पहले बनाई गई सड़क तेज बारिश (Heavy rain) के बाद क्षतिग्रस्त होकर बह गई। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी बताई जा रही इस सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved