img-fluid

CINTAA में बड़ी फूट: 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, मनमानी के आरोपों से घिरीं अध्यक्ष पूनम ढिल्लों का आया बयान

August 11, 2026

नई दिल्ली. सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में बड़ा विवाद हो गया है. अचानक से CINTAA के 11 मेंबर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसका जिम्मेदार अध्यक्ष पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) को ठहराया गया है. सभी मेंबर्स का आरोप है कि पूनम और पद्मिनी एसोसिएशन में अपनी मनमानी कर रही हैं. सब उनके फैसलों से परेशान होकर CINTAA छोड़ रहे हैं. इस्तीफा देने वाले मेंबर्स ने दोबारा से चुनाव कराए जाने की मांग की है.


  • पूनम ढिल्लों ने तोड़ी चुप्पी
    इस मामले में अब पूनम ढिल्लों ने रिएक्ट किया है. हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में पूनम ने आरोपों पर जवाब दिया है. उनका कहना है वो इन आरोपों से हैरान हैं. पूनम ने कहा- पद्मिनी और मैं अपने संसाधनों और संपर्कों का इस्तेमाल कर CINTAA की अच्छी गुडविल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसमें हमारा कोई निजी स्वार्थ नहीं है. एसोसिएशन के सदस्यों के लिए अभी तक किसी ने कुछ नहीं किया था. इन आरोपों के बारे में सुनकर मैं खुद हैरान हूं.

    पूनम का आरोप है कि इस्तीफा देने वाले मेंबर CAWT (सिने आर्टिस्ट्स वेलफेयर ट्रस्ट) को बचाने की कोशिश कर रहे थे. ये ट्रस्ट दिवंगत दिलीप कुमार, अमरीश पुरी, अमजद खान और बाकी सीनियर्स ने बनाया था. पूनम के मुताबिक, इस ट्रस्ट ने मेंबर्स को मेडिकल फैसिलिटी देने की अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं किया है. पिछले कई दशकों में मौजूदा कमेटी के किसी सदस्य ने CAWT के लिए पैसे जुटाने की कोशिश नहीं की. हाल ही में हमने इवेंट करके फंड जुटाया और कविता कृष्णमूर्ति और मधुश्री जैसी कलाकारों को साड़ियां और नितिन मुकेश को कुर्ता गिफ्ट के तौर पर दिया. इन सभी ने बिना फीस लिए परफॉर्म किया था.

    पूनम का कहना है- जिन लोगों ने इस्तीफा दिया है, वो हम पर साड़ियां खरीदने का आरोप लगा रहे हैं. लेकिन क्या हमने ये साड़ियां अपने लिए खरीदी थीं? वो हमने कलाकारों को सम्मान के तौर पर दी थीं, क्योंकि उन्होंने बिना पैसे लिए परफॉर्म किया था. पद्मिनी और मेरे कहने पर उन्होंने CINTAA के लिए परफॉर्म किया था. इन परफॉर्मेंस के जरिए हमने 1 करोड़ का फंड जुटाया. ऐसे में अगर उसमें से हम 1 लाख के गिफ्ट खरीदते हैं, तो इसमें दिक्कत क्या है?

    पूनम का आरोप है कि इस्तीफा देने वाले कुछ मेंबर्स को नई कमेटी बनने पर ऊंचा पद और दूसरी सुविधाएं देने का वादा किया गया है. वो कहती हैं- पुनीत इस्सर ने दो साल में मुश्किल से दो मीटिंग अटेंड की थीं. लेकिन जिस दिन वे कमेटी को भंग करना चाहते थे, पुनीत को सिर्फ हमें हटाने के लिए बुलाया गया था. कई मेंबर्स को इस्तीफा देने के लिए फोर्स किया गया. लेकिन अभी भी बहुमत हमारे पास है. कमेटी अभी भी बनी हुई है.

    पूनम ने CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह पर भी पलटवार किया. उनके मुताबिक, वो और पद्मिनी इस संस्था को चलाने के लिए खुद के पैसे तक खर्च कर रही हैं. लगातार टीवी सेट्स का निरीक्षण किया जाता है. वो इस संस्थान की बेहतरी के लिए और काम करना चाहती हैं.

    Share:

  • 16 अगस्त तक e-KYC नहीं कराई तो फिर नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर... फटाफट करें ये काम

    Tue Aug 11 , 2026
    नई दिल्ली। क्या आपने एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) की ई-केवाईसी (LPG e-KYC) कर ली है. अगर नहीं, तो फिर आपका इंडेन (Inden), एचपी (HP) या फिर भारत गैस (Bharat Gas) कनेक्शन सस्पेंड (Connection Suspended) किया जा सकता है. गैस प्रोवाइडर कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को एसएमएस या सोशल मीडिया के माध्यम से अलर्ट कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved