img-fluid

पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पिता! दो बेटियों को फाइव-स्टार होटल में ले जाकर मार डाला, फिर खुद काटा गला

August 11, 2026

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) में एक फाइव-स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव (Bodies of innocent girls)  मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय एसजी इमरान (SG Imran) ने कथित तौर पर अपनी 5 और 10 साल की बेटियों की हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी धारदार चाकू से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। इमरान एक निजी कैब कंपनी में मैनेजर बताया जा रहा है और फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

यह वारदात केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित होटल में सामने आई। सोमवार को तय समय पर चेक-आउट नहीं करने पर होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खोला, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया।

रविवार शाम बेटियों के साथ होटल पहुंचा था इमरान

पुलिस के अनुसार, इमरान अपनी दोनों बेटियों- 5 वर्षीय शेख जाहरा और 10 वर्षीय शेख जोया के साथ रविवार शाम करीब 7:30 बजे होटल की चौथी मंजिल पर पहुंचा था। उसने होटल स्टाफ को बताया था कि वह दुबई से आधी रात के बाद आने वाले एक मेहमान के स्वागत के लिए कमरा ले रहा है।

इमरान ने कर्मचारियों से यह भी कहा था कि वह सोमवार सुबह होटल से चेक-आउट कर देगा। उस समय होटल स्टाफ को किसी तरह की असामान्य स्थिति का अंदाजा नहीं हुआ।


  • दोपहर से शाम तक दरवाजा खटखटाता रहा होटल स्टाफ

    सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे जब इमरान ने चेक-आउट नहीं किया, तो हाउसकीपिंग स्टाफ कमरे के बाहर पहुंचा। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारी वापस लौट गए।

    शाम करीब 4:30 बजे होटल स्टाफ ने एक बार फिर दरवाजा खटखटाया, लेकिन इस बार भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद शाम लगभग 5:30 बजे होटल मैनेजर ने डुप्लीकेट चाबी से कमरा खोला। कमरे के भीतर का दृश्य देखकर होटल कर्मचारी दंग रह गए।

    कमरे में मृत मिलीं दोनों बेटियां

    कमरे में दोनों बच्चियां बिस्तर के पास मृत पड़ी थीं। वहीं इमरान सोफे के पास बेसुध हालत में मिला। उसकी गर्दन पर धारदार चाकू से चोट के निशान थे। होटल प्रबंधन ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर तीनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।

    डॉक्टरों ने दोनों बच्चियों को अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं इमरान की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

    सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

    नॉर्थ-ईस्ट डिवीजन के डीसीपी मिथुन कुमार जीके के मुताबिक, पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस के अनुसार, नोट में इमरान ने अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंध होने का आरोप लगाया है।

    नोट में कथित तौर पर लिखा गया है कि वह पत्नी के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर से परेशान था और उसके पास इस संबंध से जुड़े सबूत मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, इमरान ने यह भी लिखा कि उसकी पत्नी ने उसे बहुत चोट पहुंचाई है और वह अपनी बेटियों को भी अपने साथ ले जा रहा है।

    सीसीटीवी और डिजिटल सबूतों की जांच

    पुलिस अब पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए होटल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग, डिजिटल डिवाइस और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी होटल के कमरे से जरूरी नमूने जुटाए हैं।

    डीसीपी मिथुन कुमार ने बताया कि इमरान की हालत में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता और घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    Share:

  • ट्रंप की नई डिमांड से मचा तेल बाजार में हड़कंप, क्रूड के दाम में अचानक जोरदार तेजी

    Tue Aug 11 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिका (US)और ईरान (Iran)के बीच जारी तनाव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार (international crude oil market)को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(US President Donald Trump) की ओर से ईरान के सामने रखी गई नई मांग के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved