img-fluid

लैंडिंग से पहले इंडिगो विमान का इंजन फेल, चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

August 12, 2026

चेन्नई: चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार (11 अगस्त) देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि कोलकाता से आ रही फ्लाइट का बीती देर रात को इंजन फेल हो गया था. जिसकी वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया. इस फ्लाइट में कुल चालक दल समेत कुल 224 लोग सवार थे.

जानकारी के मुताबिक कोलकाता से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के लैंडिंग से ठीक पहले बाएं इंजन में खराबी आ गई थी. इसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग हुई. इसके चलते चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. इस घटना से हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए.


  • एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723, जिसमें 224 लोग सवार थे. यह फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई आ रही थी. फ्लाइट ने 11 अगस्त की रात 11:29 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की. इस फ्लाइट को रात 11:30 बजे पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग की तैयारी के दौरान ही पायलट को पता चला कि फ्लाइट बायां इंजन खराब हो गया है.

    इसके बाद पायलट ने बिना देर किए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC ) को इसकी जानकारी दी. इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के लिए इमरजेंसी उपाय शुरू कि. विमान रात 11:37 बजे रनवे 25 पर सुरक्षित उतरा, जिसमें सवार सभी 224 लोग सुरक्षित थे और किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है.

    फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग के करीब 10 मिनट बाद 11:47 बजे फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी रहे. फिलहाल अधिकारियों ने इंजन में आई खराबी के कारणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

    Share:

  • हवा में होगा रोमांच... मैक्लोडगंज में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन

    Wed Aug 12 , 2026
    कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन बनाने की तैयारी की जा रही है. ये जिपलाइन 4.3 किलोमीटर की होगी. धर्मशाला के मैक्लोडगंज में नड्डी में गल्लू देवी मंदिर से मैगी प्वाइंट तक ये जिपलाइन बनाई जाएगी. प्राशसन इसके लिए फास्ट ट्रैक मोड पर काम कर रहा है. इस जिपलाइन को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved