img-fluid

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हमला, अस्पताल में भर्ती

August 13, 2026

डेस्क: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ है. महाराष्ट्र के नांदेड़ में उनपर अटैक हुआ. बादल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नांदेड शहर के पास स्थित माता साहेब गुरुद्वारा परिसर में एक निहंग सिख ने कृपाण से उनपर हमला किया. हमले में सुखबीर सिंह बादल के चालक के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए नांदेड के यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक बादल के हाथ में चोट आई है.


  • फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावर की तलाश की जा रही है. सुखबीर बादल पर हमला उस वक्त हुआ जब वह गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे. बादल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ पुलिस से हमले की जानकारी ली.

    जानकारी के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ में स्थित सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा में माथा टेकने और दर्शन करने गए थे. जब वे गुरुद्वारा माता साहिब कौर के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर कृपाण से हमला कर दिया. बता दें कि नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब सिखों के पांच सबसे पवित्र और सर्वोच्च तख्तों में से एक माना जाता है. सुखबीर सिंह बादल यहां गुरुद्वारे में सेवा करने और माथा टेकने के मकसद से पहुंचे थे.

    Share:

  • रणबीर की 'रामायण' चीन में भी रिलीज होगी, नाम होगा 'द लेजेंड ऑफ प्रिंस'

    Thu Aug 13 , 2026
    डेस्क: रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायाण’ को लेकर इस वक्त तगड़ा बज़ बना हुआ है. कुछ दिनों पहले मेकर्स ने देश की सबसे महंगी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया था. हालांकि ट्रेलर पर वैसा रिएक्शन लोगों का नहीं आया, जैसे की मेकर्स ने उम्मीद की होगी. बावजूद इसके मेकर्स अपनी इस फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved