img-fluid

DMK को NDA के कुनबे में लाने की कवायद…. पंजाब से महाराष्ट्र तक हलचल

August 14, 2026

नई दिल्ली। एनडीए (NDA) का कुनबा जल्द ही बड़ा होने जा रहा है, जिससे विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लग सकता है। तमिलनाडु (Tamil Nadu) से द्रमुक (DMK) को एनडीए में लाने और केंद्र में प्रतिनिधित्व के लिए मोदी मंत्रिमंडल (Modi Cabinet) के संभावित विस्तार से पूर्व अंतिम दौर की वार्ता जारी है।

शरद पवार की एनसीपी के  भी साथ आने के संकेत हैं। अकाली दल को लाने का रास्ता भी खोजा जा रहा है। भाजपा की यह कवायद परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन को दोबारा आगे बढ़ाने और महिला आरक्षण जल्द लागू करने की रणनीति मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, द्रमुक व एनसीपी के एनडीए में आने पर सहमति बन गई है। दोनों सदनों में 30 सांसदों वाली द्रमुक दो मंत्री पद चाहती है। वहीं, एनसीपी से सुप्रिया सुले को मंत्री बनाने की संभावना है। इसी माह के अंत तक मंत्रिमंडल विस्तार संभव है। द्रमुक के लोकसभा अध्यक्ष की चाय पार्टी में शामिल होने को बदले समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।


  • लोकसभा में सरकार और सहयोगी दलों के पास अभी 325 सांसद हैं। डीएमके के 22 और एनसीपी के आठ सांसदों के साथ यह संख्या 355 पहुंच जाएगी।
    360 सांसद चाहिए दो-तिहाई बहुमत के लिए। ऐसे में 5 सदस्यों की कमी रह जाएगी।
    राज्यसभा : बस एक की कमी
    राज्यसभा में निर्दलीय व मनोनीत सदस्यों समेत एनडीए के पक्ष में 154 सांसद हैं। द्रमुक के 8, एनसीपी के एक सांसद से संख्या 163 हो जाएगी।
    164 सदस्य चाहिए दो-तिहाई बहुमत के लिए, यानी बस एक कदम से दूर रह जाएगी सरकार।

    स्टालिन से लेकर पवार तक कैसे बदले समीकरण :
    मई में 5 राज्यों के नतीजे आने के बाद तमिलनाडु में कांग्रेस चुनाव पूर्व गठबंधन छोड़कर टीवीके के साथ चली गई। यहीं से द्रमुक से अलगाव शुरू हुआ।
    हाल में परिसीमन पर टीवीके की बैठक में भी द्रमुक सांसद नहीं पहुंचे थे।
    संसद के आखिरी दिन स्पीकर की चाय पार्टी का कांग्रेस ने बहिष्कार किया, लेकिन द्रमुक नेता कनिमोझी शामिल हुईं।
    शरद पवार की सांसद पुत्री सुपि्रया सुले ने कहा था कि 50% सीटें बढ़ाने पर उनकी पार्टी परिसीमन का समर्थन कर सकती है।

    Share:

  • AAP छोड़ने पर हरभजन सिंह का खुलासा, बोले नहीं सुनी गई बात; पंजाब में ड्रग्स समस्या पर भगवंत मान सरकार से पूछे सवाल

    Fri Aug 14 , 2026
    नई दिल्ली । पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) छोड़ने के अपने फैसले को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट (Clarification) की है। उन्होंने कहा कि पार्टी में रहते हुए उनकी बात और सुझावों को वह महत्व नहीं मिला, जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved