img-fluid

MP: हाथ में तिरंगा, पैरों में कीचड़…15 अगस्त पर दिखा दी गांव की बदहाल तस्वीर, ऐसे स्कूल पहुंचे नौनिहाल

August 15, 2026

शिवपुरी। देशभर में आजादी के 80वें वर्ष का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा था, वहीं शिवपुरी जिले (Shivpuri district) के नरवर ब्लॉक का देहरेंटासानी गांव बदहाल सड़कों की तस्वीर दिखाता नजर आया। गांव के स्कूली बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर कीचड़ और दलदल से गुजरते हुए स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे बारिश से भीगे कपड़ों और कीचड़ से सने पैरों के साथ फिसलन भरे रास्ते को पार करते नजर आ रहे हैं। किसी के हाथ में तिरंगा है तो कोई अपने बैग को सिर पर रखकर चल रहा है। रास्ता बेहद खराब होने के बावजूद बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल पहुंचे।


  • ग्रामीणों के मुताबिक गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली कच्ची सड़क बारिश के दौरान पूरी तरह दलदल में बदल जाती है। 15 अगस्त को स्कूल में कार्यक्रम था, जिसके चलते बच्चे समय पर पहुंचने के लिए इसी रास्ते से गुजरने को मजबूर हुए। गांव से स्कूल और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए फिलहाल उनके पास कोई बेहतर विकल्प नहीं है।

    ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या वर्षों पुरानी है। पंचायत और प्रशासन से कई बार सड़क निर्माण की मांग की जा चुकी है। सरपंच और सचिव को भी समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। एक ग्रामीण ने बताया कि बरसात के दिनों में परेशानी और बढ़ जाती है। त्योहार हो या सामान्य दिन, बच्चों और ग्रामीणों को रोज इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ता है।

    15 अगस्त को बनाए गए इस वीडियो को ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोग व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर शिवपुरी से मामले का संज्ञान लेकर देहरेंटासानी को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। वायरल वीडियो में एक तरफ बच्चों का देशप्रेम और जज्बा दिखाई दे रहा है, तो दूसरी तरफ गांव की बुनियादी सुविधाओं की बदहाली भी साफ नजर आ रही है। तिरंगा हाथ में लेकर कीचड़ पार करते बच्चों की तस्वीर ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच गांव की सड़क की समस्या को चर्चा में ला दिया है।

    Share:

  • MP: कांग्रेसियों को जबरन बनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष! युवाओं ने खोली पोल, नियुक्ति सूची पर बड़ा बवाल

    Sat Aug 15 , 2026
    आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर एक बड़ा और अजीबोगरीब विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हालिया नियुक्ति सूची में आलीराजपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में प्रदीप गोजा और नानपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में सुजीत चौहान के नामों की घोषणा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved