img-fluid

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का गायन रुकवाया – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

August 16, 2026


चित्तौड़गढ़ । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का गायन रुकवाया (Sonia Gandhi had stopped singing of Vande Mataram) ।


  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वंदे मातरम विवाद को लेकर चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम का गायन हो रहा था और इसी दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इसे रोकने के लिए कहा। अमित शाह ने कहा, “हम सब ने इसे टीवी पर देखा । 80 साल के बाद बंकिम बाबू का यह अमर गान जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वह भी सोनिया जी को रास नहीं आता है। सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है, आपके द्वारा किए गए इस पाप को इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी ।”

    केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम के गायन को अधूरा छोड़ दिया जाए। शाह ने कहा कि कांग्रेसियों को इस मामले में शर्म आनी चाहिए और अगर उनमें जरा भी शर्म बची है तो दो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को भुला दिया। इससे पहले शाह ने निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे।

    दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के सभी छह अंतरों के गायन पर आपत्ति जताई, जबकि कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया था। इसे लेकर राजनीतिक विवाद हो गया है। कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वंदे मातरम का गायन रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। पार्टी सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि सोनिया गांधी केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी लाने के लिए कह रही थीं, क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे।

    Share:

  • असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राज्य सरकार व्यापक पुनर्वास योजना तैयार करेगी - मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा

    Sun Aug 16 , 2026
    गुवाहाटी । मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए (For flood-affected families in Assam) राज्य सरकार व्यापक पुनर्वास योजना तैयार करेगी (State Government will prepare Comprehensive Rehabilitation Plan) । इस योजना में क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बार-बार आने वाली बाढ़ का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved