img-fluid

भारत चीन टकराव पर बनी सलमान की मातृभूमि में हुआ बड़ा बदलाव सरकार की मंजूरी के बाद रिलीज की उम्मीद बढ़ी

October 03, 2026

नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan)की मचअवेटेड फिल्म मातृभूमि (The much-awaited film Matrubhoomi)को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान टकराव की पृष्ठभूमि पर तैयार की गई इस वॉर ड्रामा (War drama)फिल्म की रिलीज का रास्ता अब काफी हद तक साफ हो गया है।फिल्म के नए संशोधित वर्जन को सरकार की ओर से हरी झंडी मिल गई है और इसके बाद मेकर्स ने रिलीज की तैयारियां तेज कर दी हैं। हालांकि सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म को लेकर रक्षा मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से कुछ आपत्तियां सामने आई थीं। खासतौर पर फिल्म में भारत और चीन से जुड़े संदर्भों तथा कंटेंट को लेकर बदलाव की जरूरत महसूस की गई थी। इसी वजह से फिल्म की रिलीज में देरी होती रही। अब मेकर्स की ओर से संशोधित वर्जन जमा किए जाने के बाद अधिकारियों की ओर से इसे मंजूरी मिल गई है। फिल्म को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC जारी किए जाने के बाद इसकी रिलीज को लेकर तस्वीर पहले के मुकाबले काफी स्पष्ट हो गई है।

सरकारी निर्देशों के बाद फिल्म के मूल ड्राफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि नए वर्जन में भारत और चीन के संबंधों से जुड़े सकारात्मक पहलुओं को भी जगह दी गई है। ऐसे में फिल्म की कहानी और प्रस्तुति पहले तैयार किए गए वर्जन से अलग नजर आ सकती है। अब मेकर्स जल्द ही फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC के पास भेजने की तैयारी में हैं।

मातृभूमि की संभावित रिलीज डेट को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और फिल्म की टीम 13 नवंबर की तारीख पर विचार कर रही है। यह तारीख दिवाली के बाद के त्योहारों वाले माहौल को देखते हुए चुनी जा सकती है। अगर सेंसर बोर्ड से समय पर मंजूरी मिल जाती है तो फिल्म 13 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। हालांकि अभी इस तारीख की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी 2020 के गलवान टकराव से जुड़े घटनाक्रम की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। यही वजह है कि फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है।


  • अब सरकार से NOC मिलने के बाद फिल्म की अगली बड़ी परीक्षा सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया होगी। अगर यहां से भी मंजूरी मिल जाती है तो लंबे समय से अटकी यह फिल्म आखिरकार बड़े पर्दे पर पहुंच सकती है। ऐसे में सलमान खान के फैंस की नजरें अब मेकर्स की आधिकारिक घोषणा और रिलीज डेट पर टिकी हैं।

    Share:

  • इंदौर में 39 साइलेंस झोन कागजों पर ही घोषित कर डाले, अब हाईकोर्ट फटकार बाद नए सिरे से क्षेत्रों को चिन्हित करने की कवायद

    Sat Oct 3 , 2026
    अग्रिबाण एक्सपोज… 5 साल पहले शहर को साइलेंस सिटी बनाने का ढोल प्रशासन ने खूब पीटा, मगर पूरा प्रोजेक्ट फाइलों में हो गया दफन इंदौर। यातायात प्रबंधन (traffic management) से लेकर शोर-शराबे पर प्रशासन (Administration) लगातार प्रतिबंधात्मक आदेश (Restrictive order) जारी तो करता है जो कागजी ही साबित होते हैं। यहां तक कि 5 साल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved