
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नरसिंहपुर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य पर एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
1 महीने पहले की थी शिकायत, अब फूटा गुस्सा
जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर करीब एक माह पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपसल पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी प्रिंसिपल की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों और परिजनों ने स्कूल परिसर के बाहर एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्कूल प्रबंधन से भी जवाब तलब किया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved