img-fluid

UGC-NET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का पेपर रद्द, जानें कब और कैसे होगा दोबारा एग्जाम

August 17, 2026

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के तहत तीन विषयों- अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र (English, Commerce, and Sociology papers) की परीक्षा दोबारा (re-examination) आयोजित करने का फैसला किया है. प्रश्नपत्रों में गलतियां सामने आने के बाद NTA की एक विशेष समिति की सिफारिश पर ये कदम उठाया गया है.

री-एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. NTA ने 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी. परीक्षा के बाद अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के पेपरों में खामियों को लेकर कई शिकायतें मिली थीं.


  • इसके बाद मामले की जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई थी. जांच में सामने आया कि इन तीन विषयों के प्रश्नपत्रों में तथ्य, टाइपिंग, ट्रांसलेशन और व्याकरण से जुड़ी कई गंभीर गलतियां थीं. प्रसिद्ध विद्वानों के नाम गलत लिखे गए थे, किताबों के टॉपिक स्पष्ट नहीं थे और कई पुराने सवाल भी दोहराए गए थे.

    जानें परीक्षाओं का नया शेड्यूल
    परीक्षा शहर, सेंटर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी. समिति ने माना कि महज चैलेंज प्रोसेस के जरिए इन गलतियों को सुधारा नहीं जा सकता, इसलिए दोबारा परीक्षा कराना ही निष्पक्ष होगा. NTA के नोटिफिकेशन के मुताबिक, तीनों विषयों की परीक्षा की नई तारीखें सामने आ गई हैं.

    अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026 (पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
    कॉमर्स: 9 सितंबर 2026 (दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक)
    समाजशास्त्र: 10 सितंबर 2026 (पहली पाली: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक)
    बाकी 84 विषयों के नतीजों पर असर नहीं

    NTA ने बताया कि बाकी 84 विषयों के नतीजे तय शेड्यूल के मुताबिक ही घोषित किए जाएंगे. री-एग्जाम के कारण JRF आवंटन, असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिलिबिटी और पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी.

    इसके अलावा, असिस्टेंट प्रोफेसर की एलिजिबिलिटी के लिए अभ्यर्थियों की संख्या जून में हुई मूल परीक्षा या री-टेस्ट में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का 6 प्रतिशत (जो भी अधिक हो) रखी जाएगी. किसी भी स्थिति में पहले से आवंटित सीटों की संख्या घटाई नहीं जाएगी.

    पवन खेड़ा ने UGC-NET के रीएक्जाम को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बदनाम NTA एक ​​बार फिर जांच के दायरे में है. उम्मीद करते हैं कि राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी कांड की तरह, इस बार भी छोटे लेवल के लोगों को राजनीतिक जवाबदेही से बचाने के लिए दबाव नहीं डाला जाएगा.’

    Share:

  • MP: इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.72 करोड़ के विदेशी सोने के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

    Mon Aug 17 , 2026
    इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (Directorate of Revenue Intelligence- DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 किलो तस्करी का विदेशी सोना (Foreign gold) जब्त किया है। जब्त सोने की कीमत करीब 4.72 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तस्करों ने DRI के दो अधिकारियों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved