img-fluid

West Bengal: बीरभूम में होटल बना आग का गोला, 5 की मौत; जानिए कैसे हुआ हादसा

August 17, 2026

बीरभूम। सावन के सोमवार के दिन बिहार (Bihar) के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति के बाद बंगाल (Bengal) से भी हादसे की दर्दनाक खबर सामने आई है। बीरभूम (Birbhum) के तारापीठ (Tarapith)  में एक होटल (Hotel) में लगी भीषण आग (Massive fire) लग गई। जिसके कारण पांच लोगों की मौत की खबर है। कई लोगों के झुलसने की भी खबर है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।


  • बांग्ला मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल में आग सोमवार सुबह करीब चार बजे लगी। सावन महीने के कारण तीर्थयात्री और श्रद्धालु बड़ी संख्या में तारापीठ आए हैं। आग लगने के समय मेहमान सो रहे थे, अचानक धुएं के गुबार और आग की लपटें फैलने पर अफरातफरी मच गई।

    होटल में आग कैसे लगी?
    आग लगने के कारणों पर फिलहाल प्रशासन की तरफ से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बांग्ला मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया गया है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव कार्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    अग्निकांड पर बंगाल की स्थानीय मीडिया में क्या?
    बीरभूम के तारापीठ में प्राइवेट होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग।
    आग सबसे पहले होटल के रिसेप्शन एरिया में लगी।
    श्रद्धालुओं से खचाखच भरे होटल के अलग-अलग हिस्सों में फैली आग की लपटें।
    दमकल विभाग के मुताबिक आग के समय तीर्थयात्री सो रहे थे, बंद कमरों में धुआं भरने से घुटने लगा दम।
    रामपुरहाट से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
    आग से झुलसे/प्रभावित लोगों को रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है।
    मृतकों की पहचान करने की कोशिश में जुटा पुलिस-प्रशासन।

    Share:

  • MP : सीधी में शर्मनाक वारदात, मासूम से दुष्कर्म के आरोप में जम्मू-कश्मीर में तैनात CRPF जवान गिरफ्तार

    Mon Aug 17 , 2026
    सीधी. मध्य प्रदेश (MP) के सीधी (Sidhi) जिले के मझौली थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां करीब 4 वर्ष की मासूम बच्ची (4-year-old girl) से दुष्कर्म के आरोप में CRPF में पदस्थ 59 वर्षीय जवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved