img-fluid

MP : भिंड में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और डंपर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत, 26 घायल; 4 की हालत गंभीर

August 18, 2026

भिंड. भिंड-ग्वालियर रोड (Bhind-Gwalior Road) पर छीमका गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा (Horrific road accident) हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप (pickup) को डंपर (dumper) से टकरा गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहद पहुंचाया गया।


  • जानकारी के अनुसार, मृतक उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं और वह धान रोपाई का काम करके गोहद से वापस लखीमपुर लौट रहे थे।

    आठ लोगों की मौत व 26 घायल
    हादसे में आठ लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 26 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है। गोहद अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल, एसडीओपी महेंद्र गौतम समेत चौराहा, गोहद और एंडोरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

    फिलहाल पुलिस हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

    Share:

  • ट्रंप के फैसले से शांति के साथ सुरक्षा की भी चिंता, अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच फिर बातचीत चाहता है दक्षिण कोरिया

    Tue Aug 18 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के दक्षिण कोरिया (South Korea) के साथ सैन्य अभ्यास में कटौती के फैसले के बाद कोरियाई प्रायद्वीप में शांति की उम्मीद के साथ सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। दक्षिण कोरिया ने उम्मीद जताई है कि ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved