img-fluid

‘बच्चे को घर कैसे छोड़ दूं?’, नवजात को विधानसभा लेकर पहुंचीं TVK विधायक

August 18, 2026

चेन्नई। तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कझगम विधायक आर पल्लवी इन दिनों विधानसभा में अपने नवजात बच्चे को लेकर पहुंचने के कारण चर्चा में हैं। पहली बार विधायक बनीं पल्लवी जारी विधानसभा सत्र के दौरान अपने बच्चे को विधानसभा परिसर में साथ लेकर आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जब पल्लवी सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मुख्य हॉल में जाती हैं, तब बच्चे की देखभाल एक अटेंडेंट को सौंप दी जाती है। बच्चा विधानसभा हॉल के पास एक कमरे में रहता है और विधायक के लौटने तक उसकी देखभाल की जाती है।

पल्लवी अपने नवजात बच्चे को लेकर विधानसभा परिसर पहुंचती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बच्चे को विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री और टीवीके संस्थापक सी जोसेफ विजय के पास भी ले गई थीं, जहां मुख्यमंत्री ने बच्चे को आशीर्वाद दिया। इसकी तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।


  • सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पल्लवी के बच्चे को हर जगह साथ ले जाने को लेकर आलोचना की। उन पर आरोप लगाया गया कि वह ऐसा करके ‘सीन’ बनाने की कोशिश कर रही हैं। पल्लवी ने इस आलोचना को अनुचित बताया। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि नवजात बच्चे को घर पर छोड़ना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा ‘मैं नवजात को घर पर कैसे छोड़ सकती हूं? पहले सोचिए और फिर टिप्पणी कीजिए।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई दूसरे की परेशानी नहीं समझ सकता तो यह अलग बात है, लेकिन बच्चे को लेकर उन्हें ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए।

    आर पल्लवी ने अप्रैल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई की तिरु-वी-का नगर सीट से जीत दर्ज की थी। वह TVK की ओर से पहली बार विधानसभा पहुंची हैं। तमिलनाडु विधानसभा का मौजूदा सत्र 8 सितंबर तक चलने वाला है। इस दौरान पल्लवी का अपने नवजात बच्चे के साथ विधानसभा परिसर में पहुंचना चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Share:

  • मौत की सजा देने के लिए फांसी की मौजूदा व्यवस्था को असंवैधानिक नहीं माना जा सकता - सुप्रीम कोर्ट

    Tue Aug 18 , 2026
    नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि मौत की सजा देने के लिए फांसी की मौजूदा व्यवस्था (Existing System of execution by Hanging for Death Penalty) को असंवैधानिक नहीं माना जा सकता (Cannot be considered Unconstitutional) । सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषियों को फांसी देने की मौजूदा व्यवस्था को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved