img-fluid

टीम इंडिया ने फिर पाकिस्तान को धोया, अगले राउंड में जगह बनाकर PAK को किया बाहर

August 19, 2026

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को बुरी तरह हराते हुए FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अगले राउंड में जगह बना ली है. नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में खेले गए पूल D के इस आखिरी मुकाबले मे भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर से ही अपना दबदबा बनाए रखा और आखिरकार 5-3 से हरा दिया. एक बार फिर टीम की जीत के स्टार कप्तान हरमनप्रीत सिंह रहे, जिन्होंने गोल का खाता खोला और 2 बार पाकिस्तानी गोद को भेदा. उनके अलावा अभिषेक ने भी 2 गोल दागे. इसके साथ ही टीम इंडिया राउंड-2 में पहुंच गई है, जहां उसके साथ इंग्लैंड भी रहेगी.

इस टूर्नामेंट की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 3-1 से जीत के साथ करने वाली भारतीय टीम को अगले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अगले राउंड में पहुंचने के लिहाज से भारत के लिए ये मुकाबला बेहद अहम हो गया था. हालांकि एक ड्रॉ भी टीम इंडिया को अगले राउंड में ले जा सकता था लेकिन जीत से बढ़कर, वो भी पाकिस्तान के खिलाफ, शायद ही कुछ बेहतर हो सकता था और टीम इंडिया ने ये कर दिखाया.


  • टीम इंडिया का पूरे मैच में दबदबा
    मैच का पहला गोल पांचवें मिनट में ही हो गया, जब कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करते हुए बढ़त दिलाई. फिर 11वें मिनट में अभिषेक ने स्कोर को 2-0 कर दिया. मगर मैच का सबसे जबरदस्त हिस्सा दूसरा क्वार्टर रहा, जहां सिर्फ 4 मिनट के अंदर दोनों टीमों ने मिलकर 4 गोल किए. 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने फिर पेनल्टी कॉर्नर से भारत का तीसरा गोल किया लेकिन 22वें मिनट में पाकिस्तान का खाता खुला. फिर 24वें मिनट में अभिषेक ने अपना दूसरा और भारत का चौथा गोल किया, जबकि 24वें मिनट में ही पाकिस्तान ने भी अपना दूसरा गोल किया.

    हाफ टाइम तक स्कोर 4-2 से भारत के पक्ष में रहा, जिसे तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर 5-2 कर दिया. हालांकि आखिरी क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने अपना तीसरा गोल करते हुए वापसी की भरसक कोशिश की लेकिन ये नाकाफी साबित हुई. आखिरकार टीम इंडिया ने मैच जीत ही लिया. इस तरह भारतीय टीम पूल D में 6 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि इंग्लैंड तीनों मैच जीतकर 9 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर रहा. पाकिस्तान तीसरे और वेल्स चौथे स्थान के साथ खिताब की रेस से बाहर हो गए. दोनों को 1-1 पॉइंट मिला.

    लगातार 21 मैचों से अजेय टीम इंडिया
    इस जीत के साथ ही भारत का पिछले 10 सालों में पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रहने का सिलसिला भी जारी रही. टीम इंडिया को फरवरी 2016 में आखिरी बार पाकिस्तान से शिकस्त मिली थी. तब से अब तक दोनों के बीच कुल 21 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमे भारत ने 18 मैच जीते हैं, 2 ड्रॉ रहे हैं, जबकि एक रद्द हो गया था.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved