img-fluid

बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का तूफान, 2 दिनों में 177 करोड़ पार कमाई, 500 करोड़ क्लब पर अजय देवगन की नजर

October 04, 2026

नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgan’s)की फिल्म दृश्यम 3(film Drishyam) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस प(Box Office)र जबरदस्त पकड़ बना ली है। विजय सलगांवकर (Vijay Salgaonkar)और उसके परिवार की कहानी का तीसरा अध्याय दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है। लंबे समय से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े दर्शकों का इंतजार फिल्म की रिलीज के साथ खत्म हुआ और शुरुआती दो दिनों के आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग में अपनी जगह बना ली।

दृश्यम 3 ने रिलीज के पहले दिन करीब 62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। गांधी जयंती की छुट्टी का फिल्म को भरपूर फायदा मिला और सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी भीड़ देखने को मिली। पहले दिन फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 95 करोड़ रुपये बताई गई। इसके बाद शनिवार को भी फिल्म ने अपनी पकड़ बनाए रखी। हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कमाई में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिली लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने दूसरे दिन करीब 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार दो दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर इसकी कमाई करीब 177.10 करोड़ रुपये हो चुकी है। यानी फिल्म केवल दो दिनों में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। रविवार का दिन फिल्म के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर तीसरे दिन भी फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रहती है तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह तेजी से 200 करोड़ क्लब में प्रवेश कर सकती है।

दृश्यम 3 ने दो दिनों की कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी फिल्मों की दो दिन की कमाई की तुलना करें तो धुरंधर द रिवेंज सबसे ऊपर है जबकि पुष्पा 2 भी शानदार आंकड़ों के साथ मौजूद है। अब दृश्यम 3 करीब 115.50 करोड़ रुपये के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इसके नीचे शाहरुख खान की जवान है जिसने दो दिनों में करीब 111.73 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कहानी और पहले से बना हुआ दर्शक वर्ग है। पिछले दोनों पार्ट की सफलता के बाद विजय सलगांवकर का किरदार लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है। यही वजह है कि तीसरे पार्ट को लेकर रिलीज से पहले ही काफी उत्सुकता थी। फिल्म को मिल रहे शुरुआती रिस्पॉन्स ने निर्माताओं की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है।


  • अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दृश्यम 3 अजय देवगन के करियर की पहली 500 करोड़ रुपये वाली फिल्म बन पाएगी। फिलहाल फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उससे आने वाले दिनों में इसके कलेक्शन पर नजर रहेगी। शनिवार को कमाई में आई गिरावट के बाद रविवार का प्रदर्शन यह तय करने में अहम भूमिका निभाएगा कि फिल्म आने वाले दिनों में अपनी रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ा पाती है। अगर दर्शकों का उत्साह इसी तरह कायम रहा तो दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन के लिए एक नया अध्याय लिख सकती है।

    Share:

  • सोशल मीडिया को लेकर दुनिया बंटी, 37 देशों के सर्वे में 35% ने लोकतंत्र के लिए बताया नुकसानदेह

    Sun Oct 4 , 2026
    नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) के लोकतंत्र(Democracy) पर प्रभाव को लेकर दुनियाभर (world wird)में लोगों की राय बंटी हुई है। 37 देशों (37 Countries) में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, 35% लोगों का मानना है कि सोशल मीडियाने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है, जबकि 55% लोगों ने इसे लोगों को जागरूक करने और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved