img-fluid

हॉरर से साइंस फिक्शन तक सिनेमाघरों में मचेगा रोमांच, अगस्त के आखिरी दो वीकेंड की ये फिल्में रहेंगी खास

August 20, 2026

नई दिल्ली। अगस्त(august) का आखिरी दौर फिल्म प्रेमियों(Film lovers) के लिए काफी दिलचस्प (interesting)होने वाला है। खासकर अगर आपको हॉरर सस्पेंस थ्रिलर और साइंस फिक्शन(Science Fiction) जैसी फिल्मों में दिलचस्पी है तो आने वाले दो वीकेंड सिनेमाघरों में कई अलग तरह की कहानियां लेकर आ रहे हैं। हॉलीवुड की इन फिल्मों में कुछ बड़े नाम जुड़े हैं और इनकी कहानियां भी पारंपरिक फॉर्मूले से अलग नजर आ रही हैं। इनमें एक तरफ डर और रहस्य है तो दूसरी तरफ ऐसी दुनिया दिखाई जाएगी जहां इंसान के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती होगी। अगस्त की रिलीज लिस्ट में हॉरर और साइंस फिक्शन फिल्मों की अच्छी मौजूदगी भी नजर आ रही है।

सबसे पहले बात इन्सीडियस: आउट ऑफ द फर्दर की करें तो हॉरर प्रेमियों के लिए यह फिल्म सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बन सकती है। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। Sony Pictures के मुताबिक कहानी जेम्मा नाम की एक मां के इर्दगिर्द घूमती है जो अपनी बेटी के साथ उसी घर में रहती है जहां वह बड़ी हुई थी। उसे पता चलता है कि वह रहस्यमयी दुनिया The Further में प्रवेश कर सकती है। लेकिन कहानी तब और खतरनाक हो जाती है जब वह वहां मौजूद बुरी शक्तियों को वास्तविक दुनिया में आने का रास्ता भी दे देती है। इस बार डर सिर्फ दूसरी दुनिया तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि असली दुनिया भी उसके प्रभाव में आ सकती है। फिल्म में अमेलिया ईव और ब्रैंडन पेरेया के साथ लिन शाय भी नजर आएंगी।

इसके बाद 28 अगस्त को द डॉग स्टार्स दर्शकों के सामने होगी। रिडली स्कॉट के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक विनाशकारी महामारी के बाद की दुनिया की कहानी दिखाती है। फिल्म में जैकब एलोर्डी का किरदार हिग एक ऐसे समय में जी रहा है जब लगभग पूरी मानव आबादी खत्म हो चुकी है। वह अपने कुत्ते और पूर्व मरीन बैंगली के साथ खतरों से घिरी दुनिया में जीवन बिताता है। एक दूर से मिलने वाला रेडियो सिग्नल उसके भीतर उम्मीद जगाता है और वह यह पता लगाने की कोशिश करता है कि दुनिया में कहीं बेहतर जिंदगी अभी भी मौजूद है या नहीं। फिल्म में सर्वाइवल के साथ रहस्य और एडवेंचर का भी मजबूत मेल देखने को मिलेगा।

28 अगस्त को ही टोनी भी दर्शकों के बीच पहुंचेगी। यह फिल्म मशहूर शेफ और लेखक एंथनी बॉर्डेन के युवा दिनों से प्रेरित कहानी पेश करती है। फिल्म में डोमिनिक सेसा युवा बॉर्डेन की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी 19 साल के एंथनी की है जो प्रोविंसटाउन पहुंचने के बाद एक रेस्टोरेंट की बेहद अराजक किचन की दुनिया में प्रवेश करता है। यहीं से उसके जीवन का वह दौर शुरू होता है जो आगे चलकर उसकी पहचान को आकार देता है। यह फिल्म पारंपरिक जन्म से मृत्यु तक की बायोपिक के बजाय उनके जीवन के एक महत्वपूर्ण दौर पर केंद्रित है।

वहीं द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट पहले ही 14 अगस्त से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिनेमाघरों में आ चुकी है और भारत में 21 अगस्त से रिलीज हो रही है। फिल्म में ऐनी हैथवे और इवान मैकग्रेगर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक रहस्यमयी खगोलीय घटना के बाद पूरी ओक स्ट्रीट के अचानक अपनी जगह से गायब होकर एक अनजान दुनिया में पहुंच जाने पर आधारित है। इसके बाद परिवार के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती आती है और उन्हें अजीबोगरीब खतरों के बीच एकजुट रहना पड़ता है। Warner Bros India के मुताबिक भारत में फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी तमिल और तेलुगु में भी सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है।

  • कुल मिलाकर अगस्त के आखिरी दो वीकेंड हॉरर और थ्रिलर के साथ साइंस फिक्शन और बायोग्राफिकल ड्रामा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाले हैं। इन फिल्मों की कहानियां एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं इसलिए दर्शकों के पास अपनी पसंद के हिसाब से फिल्म चुनने के कई विकल्प मौजूद रहेंगे।

    Share:

  • कश्मीर पर PAK की बौखलाहट साइड, ​ग्लोबल डिप्लोमेसी में भारत और मजबूत

    Thu Aug 20 , 2026
    डेस्क: ​जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने और स्पेशल राज्य का दर्जा खत्म होने के बाद से इस केंद्र शासित प्रदेश में आए ऐतिहासिक और जमीनी बदलावों पर अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहर लगती दिख रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के एक ताजा बयान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved