img-fluid

सेल्फी लेने पहुंची छात्रा ने राहुल गांधी को अचानक किया किस, छात्रों की गूंज के मंच पर हुई घटना

August 24, 2026

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर हो रहे है। वीडियो में राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेने के बाद एक युवा छात्रा ने उनके गाल पर किस किया। दरअसल, यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे में युवाओं पर केंद्रित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान का है।

यह घटना कार्यक्रम स्थल पर मंच पर हुई। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को छात्रा के किस करने के बाद उससे थोड़ी देर बातचीत करते हुए देखा गया। इसके बाद वे अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मंच से चले गए। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर कॉन्सर्ट जैसी लाइटिंग और अन्य इंतजाम दिखाई दिए।


  • बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में सिर्फ छात्राएं शामिल हुईं। राहुल गांधी के मंच पर पहुंचते ही छात्राओं ने ‘राहुल-राहुल’ के नारे लगाए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिता, पति और बेटे से महिलाओं का रिश्ता है, लेकिन उनकी पहचान इन रिश्तों से तय नहीं होती।

    वहीं, भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता केशव उपाध्ये ने कार्यक्रम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें युवाओं से जुड़े वास्तविक सवालों के बजाय राजनीतिक मुद्दों को प्राथमिकता दी गई।

    Share:

  • CJP फिर आंदोलन के मूड में, राज्य सरकारों से पूछे छह सवाल

    Mon Aug 24 , 2026
    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दीपके ने सोमवार को सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने सरकारी स्कूलों की स्थिति पर राज्यवार आंकड़े मांगे। पत्र में उन्होंने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की कमी, मरम्मत और सरकारी फंड के इस्तेमाल से जुड़े सवाल उठाए। दीपके ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved