img-fluid

कर्नाटक : मंदिर में दर्शन को लेकर बवाल, BJP विधायक की बेटी और महिला SI भिड़ी

August 25, 2026

बंगलूरू. कर्नाटक (Karnataka) के मांड्या जिले में ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर (female SI) के साथ कथित मारपीट (Beating) का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुमकुरु ग्रामीण से भाजपा विधायक (BJP MLA) बी. सुरेश गौड़ा की बेटी (daughter) ऐश्वर्या ने मंदिर में दर्शन में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद महिला पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

मंदिर में दर्शन को लेकर कैसे शुरू हुआ विवाद?
घटना 12 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे की बताई जा रही है। भीमा अमावस्या के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए सब-इंस्पेक्टर सविता बी. की अराठी उक्कड़ा मंदिर में ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिस शिकायत के अनुसार, दर्शन की अनुमति मिलने में देरी को लेकर ऐश्वर्या और महिला SI के बीच बहस हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ऐश्वर्या ने पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की और उनके सिर पर थप्पड़ मारा।

सामने आए वीडियो में दोनों के बीच बहस होती दिखाई देती है। इसके बाद महिला द्वारा पुलिस अधिकारी के सिर पर हाथ मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी भी ऐश्वर्या के कंधे पर हाथ मारती नजर आती हैं। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग दोनों को अलग करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं।


  • किन आरोपों में दर्ज हुई FIR?
    पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 132, 115(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें सरकारी कर्मचारी को उसकी ड्यूटी से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान और आपराधिक धमकी से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। मांड्या के पुलिस अधीक्षक मल्लिकार्जुन बालदंडी ने बताया कि ऐश्वर्या की ओर से भी जवाबी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    CCTV सामने आने के बाद क्यों बढ़ा विवाद?
    घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट को लेकर सवाल उठाए। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव के चलते कानून के साथ अलग व्यवहार नहीं होना चाहिए। कुछ लोगों ने यह भी सवाल किया कि यदि किसी जनप्रतिनिधि के परिवार से जुड़ा व्यक्ति ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह पेश आता है, तो आम लोगों के लिए कानून व्यवस्था को लेकर क्या संदेश जाता है। हालांकि, मामले में पुलिस की जांच जारी है और दोनों पक्षों की शिकायतों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

    Share:

  • लद्दाख में कैंडल मार्च के बाद वांगचुक का ऐलान, सितंबर में निर्णायक बैठक नहीं हुई तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा तेज

    Tue Aug 25 , 2026
    नई दिल्ली । लद्दाख (Ladakh) में पिछले साल 24 सितंबर को हुई हिंसक घटना (Violent Incident) की बरसी से पहले सामाजिक कार्यकर्ता (Social Activist) सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने एक बार फिर आंदोलन (Protest) तेज करने का संकेत दिया है। सोमवार को लेह (Leh) में उन्होंने कैंडल मार्च (Candle March) का नेतृत्व किया और कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved