img-fluid

देवास: तालाब में मिला नवविवाहिता का पत्थर से बंधा शव, 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

August 25, 2026

देवास। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के देवास (Dewas) में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। हरणगांव थाना क्षेत्र (Harangaon police station area) स्थित खिवनी गांव की छह दिन से लापता 18 वर्षीय सुनीता बाई का शव गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब में मिला है। शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे मिले हैं। परिजनों ने उसके बाल जले होने का भी दावा किया है।

मृतका के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों के मुताबिक सुनीता ने करीब पांच माह पहले जबरसिंह बारेला से प्रेम विवाह किया था। घटना से पहले पति का फोन आया था, जिसमें उसने सुनीता के भाग जाने की बात कही थी। इसके बाद परिजन छह दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे।


  • पानी कम होने पर शव के हाथ-पैर दिखाई दिए
    सुबह तालाब में पानी कम होने पर शव के हाथ-पैर दिखाई दिए, जिसके बाद घटना का पता चला। थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

    Share:

  • जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया पूरी तरह से दोषपूर्ण - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

    Tue Aug 25 , 2026
    जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Former Chief Minister Ashok Gehlot) ने कहा कि जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया (Current process of Caste Census) पूरी तरह से दोषपूर्ण है (Is completely Flawed) । राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जाति जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया को पूरी तरह से दोषपूर्ण बताया है और केंद्र सरकार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved