img-fluid

INS सुदर्शिनी का लिस्बन दौरा खत्म, अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ जहाज

August 26, 2026

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना का ट्रेनिंग जहाज INS सुदर्शिनी तीन दिन के लिस्बन दौरे के बाद 25 अगस्त को पुर्तगाल से रवाना हो गया. यह दौरा लोकायन-26 ट्रांसओशनिक अभियान का हिस्सा है. लिस्बन में INS सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने पुर्तगाली नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इनमें पुर्तगाली नेवल एकेडमी के कमांडेंट रियर एडमिरल मिगुएल बेसा पचेको और डिप्टी फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल जोआओ पाउलो सिल्वा परेरा शामिल रहे.


  • इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग और आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा हुई. भारतीय नौसेना के सी ट्रेनीज ने पुर्तगाल की नेवल एकेडमी का भी दौरा किया. यहां उन्होंने पुर्तगाली नौसेना के कैडेट्स से मुलाकात की और समुद्री ट्रेनिंग, नौकायन और बड़े सेलिंग जहाजों पर प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए. INS सुदर्शिनी पर एक डेक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें पुर्तगाल के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राजनयिक और भारतीय समुदाय के लोग शामिल हुए.

    Share:

  • जब शूटिंग के दौरान सच में पिटने लगे थे अक्षय कुमार, चौकीदार का हमला भी कैमरे में कैद; फिल्म में दिखा दिया पूरा सीन

    Wed Aug 26 , 2026
    नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिल्मों की शूटिंग (film shoots)आज बेहद योजनाबद्ध (organized manner)तरीके से होती है। बड़े बजट की फिल्मों में हर सीन की तैयारी पहले से की जाती है और कलाकारों की सुरक्षा से लेकर लोकेशन की अनुमति तक हर चीज का खास ध्यान रखा जाता है। लेकिन 90 के दशक में फिल्मों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved