img-fluid

लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होना समय की जरूरत – केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

August 26, 2026


नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होना (Holding Lok Sabha and Assembly Elections Simultaneously) समय की जरूरत है (Is need of Hour) ।


  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक राष्ट्र, एक चुनाव असंवैधानिक है और कांग्रेस का जमीर इसे लागू करने की इजाजत नहीं देता है। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आखिर आप किस जमीर की बात कर रहे हैं। एक राष्ट्र एक चुनाव 1952 , 1957, 1962 में हुए। इसके बाद कांग्रेस ने असंवैधानिक तरीके से सरकारों को गिराने की कोशिश की। इसके बाद यह व्यवस्था बिगड़ी। 1983 में विधि आयोग ने कहा था कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ होना जरूरी है। चुनाव आयोग खुद इस बात को कह रहा है। आखिर यह सब कुछ असंवैधानिक कहां से हो गया?

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में देश भर के चिंतकों से चर्चा की। इसके बाद वह रिपोर्ट तैयार हुई , जिसमें एक राष्ट्र एक चुनाव की रिपोर्ट को प्रतिपादित किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव हो। इसके बाद 100 दिन के अंदर बाकी के चुनाव भी संपन्न हो जाने चाहिए। इस तरह की पूरी रूपरेखा निर्धारित करके उसे धरातल पर उतारा जाना चाहिए। लगातार चुनाव होने से ना महज सरकार का खर्चा बढ़ाता है, बल्कि विकास से संबंधित कार्य भी शिथिल होते हैं।

    उन्होंने कहा कि हमारे देश में कोई काम हो या न हो, लेकिन एक काम जरूर होता है और वह है अगले काम की तैयारी। विकास के काम आचार संहिता लागू होने की वजह से रुक जाते हैं। लोकलुभावन घोषणाएं विकास को बाधित करने का काम करती हैं। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक अपना सारा समय विकास के कार्य में झोंक देते हैं। सभी प्रशासनिक अधिकारी सारे काम छोड़कर चुनाव के काम में ही लगे रहते हैं। इससे विकास कार्य ठप हो जाता है। उनके मुताबिक, आज की तारीख में यह समय की जरूरत है कि एक साथ लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने चाहिए। कांग्रेस का जमीर दूसरा विषय है, लेकिन राष्ट्रहित हमारे लिए जरूरी है। हम उसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर सकते हैं।

    Share:

  • 11 हाइड्रो पावर प्लांट, 40 सड़कें, 19 पुल, 10 से ज्यादा बैंक तबाह...बाढ़ से नेपाल में हाहाकार

    Wed Aug 26 , 2026
    नई दिल्ली: नेपाल (Nepal) में आई भीषण बाढ़ ने बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है. बाढ़ के कारण कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं. बिजली उत्पादन से लेकर बैंकिंग और टेलीकॉम नेटवर्क तक इसका असर देखने को मिला है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक 11 हाइड्रोपावर प्लांट क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 431 मेगावाट बिजली […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved