img-fluid

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अफगान नागरिक समेत 20 प्रवासियों को अफ्रीकी देश भेजा

August 30, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका (America) में ट्रंप प्रशासन की प्रवासी विरोधी कार्रवाई के बीच शनिवार, 29 अगस्त को एक और निर्वासन उड़ान सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य पहुंची। इस उड़ान में अफगानिस्तान और ईरान (Afghanistan and Iran) के नागरिकों समेत कई अन्य देशों के प्रवासी शामिल थे। इनमें 20 साल का एक अफगान नागरिक भी था, जिसे अमेरिकी अदालत ने तालिबान के खतरे के कारण अफगानिस्तान भेजे जाने से सुरक्षा दी थी। उसके वकील और मानवाधिकार संगठनों ने इसकी जानकारी दी।

अमेरिकी सेना की मदद करने वाले परिवार से है नाता

रिपोर्ट के मुताबिक, अफगान नागरिक के भाइयों ने अमेरिकी सेना के साथ काम किया था। उसके वकील अल्मा डेविड के अनुसार, अमेरिकी सेना के समर्थन में भाइयों की भूमिका के कारण उसके परिवार को अफगानिस्तान में तालिबान से धमकियां मिली थीं। अदालत में दाखिल दस्तावेजों में भी इसका उल्लेख किया गया है।

डेविड ने बताया कि उसका एक भाई अमेरिका में रहता है और अफगान नेशनल आर्मी में काम कर चुका है। यह सेना 2021 में तालिबान के सत्ता में आने से पहले अमेरिकी सेना के साथ मिलकर काम करती थी। वहीं, उसका दूसरा भाई अमेरिकी प्रशिक्षण प्राप्त पायलट था, जिसे तालिबान ने मार दिया था।


  • निर्वासन उड़ान में 12 अफगान, 8 ईरानी नागरिक

    ह्यूमन राइट्स फर्स्ट की नीति, शरणार्थी और अप्रवासी अधिकार निदेशक सावी अरवे के मुताबिक, शनिवार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई पहुंची निर्वासन उड़ान में 12 अफगान और 8 ईरानी नागरिक शामिल थे। इसके अलावा नेपाल और निकारागुआ के कई नागरिकों को भी इस उड़ान से भेजा गया।

    अधिकार संगठनों का आरोप है कि ट्रंप प्रशासन ने कई गुप्त समझौतों के तहत हजारों प्रवासियों को करीब दो दर्जन ऐसे देशों में भेजा है, जो उनके अपने देश नहीं हैं। यह कार्रवाई प्रशासन की व्यापक इमिग्रेशन नीति का हिस्सा बताई जा रही है।

    जून में भी भेजे गए थे प्रवासी

    इमिग्रेशन वकीलों के मुताबिक, इस प्रक्रिया का इस्तेमाल ऐसे कानूनी रास्ते के तौर पर किया जा रहा है, जिसके जरिए कुछ शरण मांगने वालों को अप्रत्यक्ष रूप से उन देशों में वापस भेजा जा सकता है, जहां से वे भागे थे।

    शनिवार की उड़ान जून के बाद सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य के लिए ऐसी दूसरी उड़ान थी। जून में भेजी गई उड़ान में करीब दो दर्जन प्रवासी शामिल थे। इनमें एक ईरानी महिला भी थी, जिसे अपने देश में उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था।

    Share:

  • आरक्षण पर NDA में बढ़ी तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा, मांझी बोले- पहले आप पद छोड़ें

    Sun Aug 30 , 2026
    नई दिल्ली। आरक्षण नीति (Reservation Policy) को लेकर NDA के भीतर सहयोगी दलों के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) ने आरक्षण में क्रीमी लेयर और उप-कोटा की वकालत करने वाले केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Union Minister Jitan Ram Manjhi) के इस्तीफे की मांग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved