
जबलपुर। जिले में बारिश के मौसम के दौरान मौसमी संक्रमण, वायरल बुखार, मच्छर जनित बीमारियों तथा सड़क हादसों में हो रही अप्रत्याशित बढ़ोतरी को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 30 अगस्त 2026 को जबलपुर जिले के समस्त शासकीय एवं निजी अस्पतालों को अपने संस्थान में उपलब्ध सामान्य, आईसीयू, आईसीसीयू और वेंटीलेटर बेड का दैनिक ब्योरा अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ईमेल आईडी पर भेजने का सख्त निर्देश जारी किया है।
इलाज और बिल संबंधी गड़बडिय़ों पर होगी कार्रवाई
मरीजों की सहूलियत बढ़ाने के साथ ही विभाग ने पारदर्शिता के लिए निगरानी तंत्र भी सक्रिय किया है। इसके तहत आयुष्मान भारत योजना के कार्डधारकों को चिकित्सा मिलने में आने वाली बाधाओं, अनाप-शनाप बिल राशि वसूलने तथा उपचार संबंधी किसी भी प्रकार की मनमानी की सीधी शिकायत का अवसर प्रदान किया गया है, जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय त्वरित संज्ञान लेकर कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved