img-fluid

रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

September 01, 2026

  • 2-3 माह से परिवार है परेशान, एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कांटी निवासी अजय चौधरी ने करन चौधरी, मनोज चौधरी सहित अन्य लोगों के खिलाफ लगातार लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी कटंगी को लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पिछले करीब 2-3 माह से उसे और उसके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है तथा रास्ते में रोककर मारपीट की घटनाएं की जा रही हैं।



  • शिकायत के मुताबिक, पूर्व में हुई मारपीट में उसके दांत टूट गए थे। उसका आरोप है कि कटंगी, पाटन, मेडिकल कॉलेज एवं विक्टोरिया अस्पताल में मुलाहजा व उपचार होने के बावजूद मामले में अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने कहा है कि संबंधित रिपोर्ट पुलिस के पास मौजूद है। अजय चौधरी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा तैयार कर रखी गई करीब 20-25 ईंटें दूसरे पक्ष के लोग उठा ले गए। इसको लेकर पूछताछ करने पर मनोज चौधरी द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज की गई और उसकी पत्नी रोशनी चौधरी के साथ झूमाझटकी की गई। शिकायत में परिवार की महिलाओं पर भी धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि करन चौधरी ने उसे पकड़कर वाहन से नीचे गिराया और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे नमई चौधरी के साथ भी लाठी-डंडे, पत्थर और ईंट से मारपीट किए जाने का आरोप है। शिकायत में उनकी पसली में चोट लगने, कपड़े फटने सहित अन्य चोटों का उल्लेख किया गया है। वहीं, शिकायत में करन चौधरी पर कथित रूप से कट्टा लेकर घूमने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप भी लगाया गया है। इसके अलावा रोशनी चौधरी के साथ रास्ते में झूमाझटकी के दौरान बच्चे के गिरने और उसके कान में चोट लगने का भी आरोप लगाया गया है। अजय चौधरी ने पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

    Share:

  • उज्जैन जिले के ढाई हजार मंदिरों का रिकॉर्ड होगा डिजिटल

    Tue Sep 1 , 2026
    चल-अचल संपत्ति व कब्जे का लेखा जोखा भी होगा ऑनलाइन उज्जैन। शासन द्वारा उज्जैन सहित प्रदेश के 22 हजार मंदिरों और देवस्थलों का डिजिटल डेटाबेस तैयार कराया जा रहा है। ताकि भविष्य में मंदिरों के संरक्षण और संवर्धन की स्थायी व पारदर्शी नीति तैयार की जा सके। इसमें उज्जैन जिले के 2536 मंदिर शामिल हैं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved