img-fluid

थाईलैंड पहुंचे 5,000 अमेरिकी सैनिक, 200 दिन बाद मिलेगा आराम

September 03, 2026

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में करीब 200 दिनों तक लंबे और चुनौतीपूर्ण मिशन के बाद अमेरिकी नौसेना (West Asia) का USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर (USS Abraham Lincoln aircraft carrier) बुधवार सुबह थाईलैंड (Thailand) पहुंच गया। जहाज के साथ करीब 5,000 अमेरिकी नाविक और मरीन भी थाईलैंड पहुंचे हैं। लंबे समुद्री मिशन के बाद सैनिकों को शोर लीव यानी किनारे पर उतरकर आराम और तरोताजा होने की अनुमति दी गई है।

इन अमेरिकी सैनिकों का प्रमुख ठिकाना थाईलैंड का लोकप्रिय पर्यटन शहर पटाया रहेगा। हालांकि सैनिक यहां घूम-फिर और आराम कर सकेंगे, लेकिन उनके लिए कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

पटाया के कारोबार को फायदा होने की उम्मीद

थाई अखबार बैंकॉक पोस्ट के मुताबिक हजारों अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी से पटाया के पर्यटन और स्थानीय कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है। पटाया लंबे समय से दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल रहा है और सेक्स टूरिज्म के लिए भी जाना जाता है।


  • पटाया के मेयर पोरामासे न्गाम्पिचेस के मुताबिक सैनिकों को लैम चाबांग बंदरगाह और पटाया के बीच लाने-ले जाने के लिए करीब 40 बसों का इंतजाम किया गया है।

    ‘द नेशन’ ने थाई अधिकारियों के हवाले से बताया कि समुद्र में 200 से ज्यादा दिन बिताने के बाद करीब 5,000 नाविकों और मरीन को कुछ समय के लिए किनारे पर उतरने की अनुमति दी गई है, ताकि वे आराम कर सकें और खुद को तरोताजा कर सकें।

    होटल, रेस्टोरेंट और ट्रांसपोर्ट कारोबार को मिलेगा फायदा

    अमेरिकी सैनिकों की बड़ी संख्या में आमद से पटाया के स्थानीय कारोबारियों को आर्थिक फायदा होने की उम्मीद है। मेयर पोरामासे न्गाम्पिचेस ने कहा कि होटल, रेस्तरां, बार, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर, खुदरा दुकानदार और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबार इस आमद से लाभान्वित हो सकते हैं।

    सैनिकों को होटलों में ठहरने या अपने जहाज पर वापस लौटने की अनुमति होगी। हालांकि थाई अधिकारियों ने उनके लिए कुछ गतिविधियों को प्रतिबंधित किया है।

    जेट स्की और पैरासेलिंग नहीं कर सकेंगे सैनिक

    पटाया में रहने के दौरान अमेरिकी सैनिकों को कुछ वॉटरस्पोर्ट्स में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। इनमें जेट स्की राइडिंग और पैरासेलिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

    इन प्रतिबंधों के पीछे सुरक्षा संबंधी चिंताओं को अहम माना जा रहा है। लंबे समय से समुद्री मिशन पर तैनात सैनिकों के लिए शोर लीव का उद्देश्य मुख्य रूप से आराम और मनोरंजन का अवसर देना है, लेकिन जोखिम वाली गतिविधियों पर रोक रखी गई है।

    पटाया में गांजे के इस्तेमाल पर भी रोक

    अमेरिकी सैनिकों को थाईलैंड में गांजे का सेवन करने की भी अनुमति नहीं होगी। थाईलैंड में हाल के घटनाक्रमों के बाद भांग को लेकर नीति में बदलाव देखने को मिला है। वहां का जन स्वास्थ्य मंत्रालय इसके इस्तेमाल को मुख्य रूप से चिकित्सकीय उद्देश्यों तक सीमित करने की दिशा में कदम उठा रहा है।

    अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा के लिए बढ़ी निगरानी

    हजारों अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी को देखते हुए पटाया में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है। टूरिस्ट पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और सर्विलांस कैमरों की जांच की जा रही है। पर्यटकों और सैनिकों की सहायता के लिए हॉटलाइन 1155 भी तैयार रखी गई है।

    पटाया के मेयर ने स्थानीय कारोबारियों से पर्यटकों और विदेशी मेहमानों से अनुचित तरीके से ज्यादा पैसे नहीं वसूलने की अपील की है।

    आमतौर पर 6-9 महीने की तैनाती

    अमेरिकी नौसैनिकों की सामान्य तैनाती आमतौर पर छह से नौ महीने तक रहती है। हालांकि युद्ध या किसी बड़े संघर्ष के दौरान तैनाती की अवधि बढ़ाई जा सकती है। ईरान युद्ध के दौरान USS अब्राहम लिंकन से जुड़े अमेरिकी सैनिकों ने पश्चिम एशिया के समुद्री क्षेत्र में करीब 200 दिन बिताए।

    अब थाईलैंड पहुंचने के बाद उन्हें लंबे मिशन के बाद कुछ समय आराम करने और तरोताजा होने का मौका मिला है, लेकिन पटाया में उनके लिए तय नियमों और प्रतिबंधों का पालन करना अनिवार्य होगा।

    Share:

  • ट्रंप की वापसी के बाद अमेरिका में बढ़ी भ्रष्टाचार को लेकर चिंता, 89% लोगों ने कहा- सरकार भ्रष्ट

    Thu Sep 3 , 2026
    नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दोबारा व्हाइट हाउस लौटने के बाद अमेरिकी जनता के बीच सरकार में भ्रष्टाचार (Donald Trump’s corruption) को लेकर धारणा काफी बढ़ी है। एक नए गैलप सर्वे के मुताबिक, 89 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैला हुआ है। यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved