img-fluid

भोपाल में व्यापारियों की सभी समस्याओं का जल्द समाधान… MP सरकार का वादा

September 04, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार व्यापारियों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले पर पूरी गंभीरता से नजर रख रही है. राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में हर विषय को रख रही है. राज्य सरकार व्यापारियों की वर्षों पुरानी समस्या का बेहतर समाधान निकालने का हर संभव प्रयास करेगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम व्यापारियों और स्थानीयवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करेंगे. सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष हमारा पक्ष भी मजबूती से रखा जाएगा. वर्षों पुरानी इस समस्या के स्थायी और बेहतर समाधान की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास करेगी.


  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. साथ ही, आज कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती भी है. आज मैं जानापाव जा रहा हूं, जहां महर्षि परशुराम जी ने भगवान श्रीकृष्ण को सुदर्शन चक्र प्रदान किया था. इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

    सीएम डॉ. यादव ने कहा कि देवस्थानों के विकास से प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है. श्री महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के प्रति एक नया वातावरण बना है. वर्ष 2022 तक जहां उज्जैन में लगभग 60-70 लाख श्रद्धालु एवं पर्यटक आते थे, वहीं आज यह संख्या करोड़ों में पहुंच गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जा रहा है. ताकि, वहां श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या बढ़े, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हों और इन क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो.

    Share:

  • रीवा में डबल मर्डर! रात 1 बजे भाई को फोन, कहा- पत्नी-बेटी को मार डाला

    Fri Sep 4 , 2026
    रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बिछिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में एक शख्स पर अपनी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी की घर में रखे मुसर से हत्या करने का आरोप है. वारदात के बाद आरोपी ने अपने चचेरे भाई को फोन कर हत्या की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved