img-fluid

फ्लैश फ्लड से जूझ रहे नेपाल में भूकंप, 3.8 रही झटकों की तीव्रता

September 06, 2026

नई दिल्ली: नेपाल में फ्लैश फ्लड के लगभग 10 दिन बाद रविवार को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए. रविवार शाम यहां कम तीव्रता के हल्के झटके आए दर्ज किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई है. NCS के अनुसार, भूकंप रविवार ( 6 सितंबर) शाम 6 बजकर 59 मिनट और 47 सेकंड पर आया. इसका केंद्र नेपाल में 27.747 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.163 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. भूकंप की गहराई जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई. फिलहाल भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.

27 अगस्त को भी आया था भूकंप
बता दें कि नेपाल में हल्की तीव्रता का ऐसा भूकंप फ्लैश फ्लड तबाही के बाद दूसरी बार आय़ा है. इससे पहले 27 अगस्त को रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. इस झटके से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं थी, हालांकि, यह घटना ऐसे वक्त हुई थी जब भोटेकोशी नदी के पास नई झील बनने से निचले इलाकों पर एक और बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था.


  • मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही
    बता दें कि, नेपाल में पिछले हफ्ते आई तबाही के बाद मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. नेपाल पुलिस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ में अब तक 1,344 लोगों की जान जा चुकी है. पिछले हफ्ते आई फ्लैश फ्लड ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई गांवों और कस्बों को बुरी तरह प्रभावित किया. कई इलाकों में अब भी मलबे और कीचड़ के बीच लोगों की तलाश जारी है.

    तबाही के बीच सबसे बड़ी चुनौती उन लोगों को ढूंढना है, जो अभी भी मलबे और कीचड़ के नीचे फंसे हो सकते हैं. इसी को देखते हुए भारत ने 11 सदस्यीय NDRF तकनीकी टीम नेपाल भेजी है. यह टीम स्थानीय बचाव दलों के साथ मिलकर उन जगहों पर तलाशी अभियान चला रही है, जहां लोगों के दबे होने की आशंका है.

    Share:

  • सिंहस्थ 2028 में चलेंगी 125 स्पेशल ट्रेनें, AI कैमरों से रखी जाएगी निगरानी

    Sun Sep 6 , 2026
    उज्जैन। “सिंहस्थ 2028” (Simhastha 2028) में देशभर से उज्जैन (Ujjain) आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के दबाव को संभालने के लिए रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी है। सिंहस्थ के दौरान रेलवे 125 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशनों पर एआई आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ट्रेनों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved