img-fluid

वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

September 12, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से (With Vietnam’s Prime Minister Le Minh Hung) द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की (Held Discussions on further strengthening Bilateral Relations) ।


  • प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए बातचीत की अहम बातें साझा की। बताया कि बातचीत के दौरान भारत और वियतनाम के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और गहरा करने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 2+2 तंत्र को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। इस तंत्र के जरिए दोनों देशों के रक्षा और विदेश नीति से जुड़े शीर्ष अधिकारियों के बीच नियमित संवाद को मजबूत करने की दिशा में काम किया जा रहा है। दोनों ने ऊर्जा, दुर्लभ खनिजों और अंतरिक्ष जैसे उभरते और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार किया। दुर्लभ खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को खास महत्व दिया गया, क्योंकि ये संसाधन आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े उद्योगों के लिए तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।

    व्यापार और निवेश के मोर्चे पर भी दोनों पक्षों ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने पर चर्चा की। भारत और वियतनाम वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 25 अरब डॉलर तक पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच दोतरफा निवेश को बढ़ावा देने और कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और वियतनाम के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को भी रेखांकित किया। दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे ऐतिहासिक संपर्क और साझा सांस्कृतिक विरासत को द्विपक्षीय रिश्तों की महत्वपूर्ण ताकत बताया गया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और वियतनाम के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट नीति तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग का एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने कहा कि वियतनाम भारत के लिए हमेशा एक प्रमुख स्तंभ बना रहेगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातों का सिलसिला जारी है। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग समेत आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।

    Share:

  • इथियोपिया और मलेशिया के प्रधानमंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

    Sat Sep 12 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने इथियोपिया और मलेशिया के प्रधानमंत्रियों के साथ (With Prime Ministers of Ethiopia and Malaysia) द्विपक्षीय बैठक की (Held Bilateral Meetings) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अलग-अलग बैठक की। शनिवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved